शेर-ए-पंजाब टी-20 कप के तीसरे लीग मैच में हैम्पटन फाल्कंस ने रोमांचक जीत दर्ज की और राॅयल फैंटम्स को 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम की ओर से अंशुल चौधरी ने 91 रन की शानदार पारी खेली।
आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेले मैच में हैम्पटन फाल्कंस ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। अंशुल चौधरी ने 40 गेंद पर 91 रन की पारी खेली। फैंटम्स के लिए हरप्रीत बराड़ और आयुष गोयल ने 3-3 विकेट हासिल किए।
हरजस को दो 2 विकेट मिले। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल फैंटम्स ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वे 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन ही बना सके।
तरनवीर सिंह रंधावा ने 51 रन बनाए और वैभव कालड़ा ने 46 रन का योगदान दिया। हैम्पटन फाल्कंस के कप्तान सिद्धार्थ कौल ने 4 विकेट चटकाए। माधव सिंह ने 2 विकेट झटके, जबकि आशीष, सुमित और अनमोलप्रीत सिंह ने टीम के लिए 1-1 सफलता हासिल की।
मीका ने ओपनिंग पर दी परफॉर्मंस
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह शेर-ए-पंजाब टी-20 कप की ओपनिंग पर पहुंचे और उन्होंने मैदान में अपनी परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर पीसीए के चीफ एडवाइजर हरभजन सिंह भी मौजूद थे।
उन्होंने पीसीए के 6 पूर्व क्रिकेटर्स को सम्मानित किया।