Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नई ऊर्जा और नए संकल्पों से स्वागत करें '2016' का : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 31 Dec 2015

Last updated on: Dec 31, 2015, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने ब्लॉग में लिखा है कि लोकहित के संकल्पों को पूरा करने में वर्ष 2015 बीत गया है, वहीं नए वर्ष में नया क्षितिज, नई आशाएं सामने हैं। नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ हम सब 2016 का स्वागत करें। चौहान ने अपने ब्लॉग में गुरुवार को लिखा है कि लोकहित के संकल्पों को पूरा करने में वर्ष 2015 बीत गया। उपलब्धियों के साथ गौरव के क्षण आए तो विषम परिस्थितियां भी साथ रहीं। अल्पवर्षा से प्रदेश प्रभावित रहा। 

किसान भाइयों के लिए संकट का समय रहा। सरकार संकट में किसानों के साथ खड़ी रही। नए संदर्भो में पूरे कृषि परिदृश्य की समीक्षा की। कई समाधान सामने आए। पूरी सरकार गांव में पहुंची।उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं मानता हूं कि किसान सिर्फ व्यक्ति नहीं है, वह देश की अमूल्य मानव पूंजी है। हम कारखानों में विलासिता की कई चीजें बना सकते हैं, लेकिन गेहूं, चावल और दाल कारखानों में नहीं बनतीं। इसलिए जो किसान हमें अन्न उगाकर देते हैं, उनके हितों की सुरक्षा सरकार का प्रथम दायित्व है। 

हमने वे सभी जरूरी कदम उठाए, जिनकी किसानों को संकट के समय जरूरत थी। अब कोशिश है कि नए साल में किसान नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपना काम शुरू करें।'उन्होंने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है कि कई अर्थो में 2015 प्रदेश के लिए हितकारी और मान-सम्मान बढ़ाने वाला वर्ष रहा। दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन की मेजबानी एक चुनौती भरा काम था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वच्छ भारत मिशन में मध्यप्रदेश के योगदान का उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में किया। 

देश के विकास परिदृश्य पर नजर रखने वाली विशेषज्ञ संस्थाओं ने मध्यप्रदेश को सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला प्रदेश बताया।चौहान ने ब्लॉग में लिखा है कि विकास की कई अनूठी पहल देश में पहली बार मध्यप्रदेश से शुरू हुईं। घटना-स्थल पर पुलिस की तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल '100' देश में इस प्रकार की पहली योजना है। महिलाओं को शासकीय नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन लाने वाला सिद्ध होगा। 

अध्यापक संवर्ग को नए साल से छठे वेतनमान का लाभ मिलने लगेगा। इससे एक लाख 84 हजार अध्यापकों को लाभ मिलेगा।उन्होंने आगे लिखा है, 'एक सुखद अनुभव यह रहा कि नागरिकों ने प्रदेश में धार्मिक सहिष्णुता और सद्भाव का अदभुत परिचय दिया। मोहर्रम, विजयादशमी और देवी विसर्जन के धार्मिक अवसरों का एक साथ आना कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती थी, लेकिन ये त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। 

मुझे प्रदेश के नागरिकों पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि नए साल में भी सर्वधर्म समभाव की हमारी गौरवशाली परंपरा ऐसे ही जारी रहेगी।'चौहान ने कहा है कि नए साल में कौशल विकास, रोजगार निर्माण तथा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य हमारी प्राथमिकताएं होंगी। यही कामना है कि हर नागरिक प्रगति करे। सबको काम के अवसर मिलें। हर युवा हुनरमंद बने। हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए। सब सुखी हों। सब निरोग हों।'

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD