Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें डिप्टी कमिश्नर ने डेंगू एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश समान अंक, समान रैंक : मान सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में टाई-ब्रेकर के रूप में जन्मतिथि के उपयोग की वर्षों पुरानी परंपरा समाप्त की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं भारत के नए एफटीए नेटवर्क से पंजाब-हरियाणा के किसानों, एफपीओ और उद्योगों को मिलेंगे बड़े निर्यात अवसर : वाणिज्य मंत्रालय जेपी नड्डा ने " पीएमएसएमए के 10 वर्ष - देखभाल का एक दशक" के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों का शुभारंभ किया शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत ग्राम योजना की समीक्षा की धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाली नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाएंगे तभी इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा : अखिलेश यादव डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : योगी आदित्यनाथ सुरिंदर कुमार चौधरी ने की मोहर्रम की तैयारियों की समीक्षा मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो समेत 13,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी अमित शाह ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सिंचाई के लिए नर्मदा नहर का पानी शीघ्र छोड़ने का आदेश दिया सीएम विजय ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ की शुरुआत की ओ-जोन में बसी कॉलोनियों को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक प्रो. असीम कुमार घोष ने सीपीए नॉर्थ ज़ोन सम्मेलन में 'विकसित भारत' के चार स्तंभों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का किया आह्वान सदनों में व्यवधान लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती, जनविश्वास बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी : ओम बिरला राष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है सीपीए सम्मेलन : हरिवंश समाज, शासन और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद शक्ति का बेहतर स्रोत : हरिवंश नायब सिंह सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क

 

ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr Chandra Shekhar Pemmasani, Dr Pemmasani Chandra Sekhar, Chandra S Pemmasani, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 13:19 IST

केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों की सुरक्षा को नई गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को घोषणा की कि केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 95,692.31 करोड़ रुपए की अंतरिम राशि जारी की है। इससे पहले मनरेगा के तहत 30,000 करोड़ रुपए पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं।

इस तरह कुल आवंटन 1.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। 'विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)' के क्रियान्वयन को लेकर राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह राशि देश की लगभग 2.8 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी।

इससे प्रत्येक ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए की सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार, श्रमिक कल्याण और गांवों के समग्र विकास के लिए व्यापक वित्तीय और नीतिगत पहल की है। 1 जुलाई से लागू होने वाली नई व्यवस्था को पूरी तरह श्रमिक-केंद्रित और बाधारहित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने राज्यों से आग्रह किया कि वे विकास कार्यों को पहले से मंजूरी दें, ताकि 1 जुलाई से योजनाओं का तेज गति से क्रियान्वयन शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार केवल धनराशि उपलब्ध नहीं करा रही, बल्कि समय पर मजदूरी भुगतान, श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और विकास कार्यों की निरंतरता भी सुनिश्चित करना चाहती है।

डिजिटल और प्रशासनिक तैयारियों पर बात करते हुए चौहान ने कहा कि कई राज्यों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, ई-केवाईसी, फेस ऑथेंटिकेशन और एसएमएस आधारित सूचना प्रणाली जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि 26 राज्यों ने 'विकसित भारत-ग्रामीण भारत' के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बजटीय प्रावधान भी कर लिए हैं।

हालांकि झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और मिजोरम को यह प्रक्रिया जल्द पूरी करने की सलाह दी गई है। चौहान ने कहा कि वह स्वयं इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखेंगे। उन्होंने मिजोरम, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की अधिसूचना जारी करने के लिए सराहना भी की। बैठक में राज्यों के लिए अंतरिम आवंटन की घोषणा भी की गई। सबसे अधिक राशि उत्तर प्रदेश को 12,221.48 करोड़ रुपए आवंटित की गई है।

इसके बाद पश्चिम बंगाल को 8,508 करोड़ रुपए, तमिलनाडु को 7,957.57 करोड़ रुपए, आंध्र प्रदेश को 7,707.21 करोड़ रुपए और राजस्थान को 7,581.87 करोड़ रुपए दिए गए हैं। बिहार को 6,715.83 करोड़ रुपए, मध्य प्रदेश को 6,252.03 करोड़ रुपए, कर्नाटक को 5,709.09 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र को 4,420.32 करोड़ रुपए का आवंटन मिला है।

केंद्रशासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर को 1,151.02 करोड़ रुपए, पुडुचेरी को 40.56 करोड़ रुपए, लद्दाख को 85.98 करोड़ रुपए और अन्य केंद्रशासित प्रदेशों को भी उनकी आवश्यकताओं के अनुसार राशि दी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अलावा केंद्रीय प्रशासन और सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के लिए 1,850.62 करोड़ रुपए अलग से निर्धारित किए गए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं के सुझावों के आधार पर विकास कार्यों का चयन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि 1 जुलाई तक मनरेगा के तहत रोजगार सृजन और मजदूरी भुगतान में किसी भी प्रकार की कमी या बाधा नहीं आनी चाहिए।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr Chandra Shekhar Pemmasani , Dr Pemmasani Chandra Sekhar , Chandra S Pemmasani , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD