Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब : धार्मिक समारोह में राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) , 27 Dec 2015

Last updated on: Dec 27, 2015, 00:00 IST

यहां 'शहीदी जोड़ मेला' के दौरान रविवार को हुए राजनैतिक सम्मेलनों में पंजाब के राजनैतिक दलों ने एक-दूसरे को जमकर निशाने पर लिया। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के हालात पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप के दौर चले। सिखों के इस पवित्र शहर में धार्मिक समारोह के दौरान शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और चरमपंथी रुझान वाले शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर के राजनैतिक सम्मेलनों ने बता दिया कि सभी दल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस रहे हैं।सत्तारूढ़ अकाली दल ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर राज्य में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। अकाली दल के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मैं आपको सावधान करना चाहता हूं कि अकाली दल और सिखों के खिलाफ कई षडयंत्र हो रहे हैं। कांग्रेस सिखों की सबसे बड़ी दुश्मन है। अकाली दल सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। यह हमेशा सिखों के हितों की रक्षा के लिए खड़ा होता है।"

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिह ने कहा, "पंजाब पूरी तरह से अव्यवस्था का शिकार है और इसके लिए सिर्फ अकाली दल और बादल परिवार जिम्मेदार हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो रही है, राज्य की वित्तीय स्थिति संकट में है। कांग्रेस इन्हें धूल चटाने के लिए तैयार है।" आम आदमी पार्टी के नेता अकाली दल और कांग्रेस, दोनों पर बरसे। पार्टी सांसद भगवंत मान और पंजाब में पार्टी के नेता एस.एस. छोटेपुर ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस राजनैतिक नूराकुश्ती में लगे हुए हैं और इन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान और अन्य नेताओं ने राज्य में हाल में पवित्र गुरु ग्रंथ की बेअदबी की घटनाओं पर काबू नहीं पाने के लिए और इन घटनाओं का विरोध करने वालों पर गोलियां चलाने के लिए अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD