Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

दिल्ली में पूर्व सैनिकों ने निकाली 'आक्रोश रैली'

Ex-servicemen participate in "Sainik Akrosh" rally at Jantar Mantar in New Delhi on Dec 13, 2015.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2015

Last updated on: Dec 13, 2015, 00:00 IST

देशभर के पूर्व सैनिकों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में जुटकर 'वन रैंक वन पेंशन' मुद्दे पर जारी अधिसूचना के खिलाफ 'आक्रोश रैली' निकाली। जंतर-मंतर पर 183 दिनों तक धरना-प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों का दावा है कि सरकार ने ओआरओपी पर जो घोषणा की है, वह उस मूल स्वरूप से अलग है, जिस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई थी। यह उनके साथ धोखाधड़ी है।पूर्व सैनिकों के प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले मेजर जनरल सतबीर सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा, "कोई मांग नहीं है..संसद ने जिस ओआरओपी योजना को मंजूरी दी थी और जिसे अधिसूचित किया गया, वे अलग हैं।"

उन्होंने कहा, "सात प्रमुख गलतियां हैं। वे (सरकार) राष्ट्र को बता रहे हैं कि उन्होंने ओआरओपी दिया, पर वास्तव में उन्होंने इस मामले को निपटायाभर है।"सिंह ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की उनके इस बयान के लिए भी आलोचना की कि बहुत से पूर्व सैनिक सरकार द्वारा अधिसूचित ओआरओपी योजना से संतुष्ट हैं।उन्होंने कहा, "हम जेटली के ऐसा कहने से दुखी हैं कि अधिकांश पूर्व सैनिक योजना से सहमत हैं..यह झूठ है..सरकार में शामिल लोग कब तक झूठ बोलकर भ्रम फैलाते रहेंगे..देखिए यहां कितनी ज्यादा संख्या में पूर्व सैनिक पहुंचे हैं।"

 

Tags: OROP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD