Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

बाढ़ग्रस्त चेन्नई में नौसेना कर रही है यूएवी का इस्तेमाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2015

Last updated on: Dec 03, 2015, 00:00 IST

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के.धवन ने गुरुवार को कहा कि नौसेना चेन्नई में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों की पहचान के लिए यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) का इस्तेमाल कर रही है। इसका मकसद नागरिक प्रशासन को राहत और बचाव में मदद देना है। नौसेना दिवस से पहले एडमिरल धवन ने कहा, "हमने नया तरीका निकाला है। यूएवी से हम उन इलाकों का सर्वे कर रहे हैं जहां सबसे अधिक पानी लगा हुआ है। यह जानकारी फिर हम नागरिक प्रशासन को दे रहे हैं ताकि बचाव कार्य किया जा सके।"

धवन ने बताया कि नौसेना चेन्नई के अलावा तमिलनाडु के अन्य जिलों में भी राहत और बचाव के काम में लगी हुई है।चेन्नई हवाई अड्डा बंद होने की वजह से नौसेना के हवाई अड्डों का इस्तेमाल नागरिक उड़ानों के लिए किया जा रहा है।नौसेना प्रमुख ने कहा कि चेन्नई से सड़क के रास्ते 90 किलोमीटर दूर अरक्कोणम के नौसेना अड्डे 'आईएनएस रजाली' का प्रयोग 'वैकल्पिक हवाई अड्डे' के रूप में किया जा रहा है। यहां से राहत सामग्री भेजी जा रही है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें आ-जा रही हैं।

नौसेना ने अपने अभियान का नाम आपरेशन मदद रखा है। नौसेना प्रमुख ने बताया कि राहत और बचाव में आईएनएस ऐरावत को भी तैनात किया गया है। नौसेना के कुछ अन्य जहाज और विमान राहत-बचाव में लगे हुए हैं। नौसेना खाना और पानी बांट रही है।थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बचाव अभियान का प्रबंध उच्चस्तरीय डिफेंस क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप कर रहा है।एक अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव में काम आने वालों समानों से भरे जहाजों को विशाखापत्तन से चेन्नई भेजा गया है। 

 

Tags: flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD