Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

स्वास्‍थ्‍य मंत्री ने पारिवारिक चिकित्सकों से निवारक और प्रोत्साहक स्वास्‍थ्‍य देखभाल में योगदान करने का आग्रह किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Nov 2015

Last updated on: Nov 22, 2015, 00:00 IST

देश में निवारक और प्रोत्साहक स्वास्‍थ्‍य देखभाल सेवा के विस्तार और गैर-संचारी रोगों के बोझ को कम करने के उद्देश्य से, केन्द्रीय स्वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने पारिवारिक चिकित्सोंद से देश में निवारक और प्रोत्साहक स्वास्‍थ्‍य देखभाल में सुधार लाने के लिए समाधान खोजने की अपील की। वह भारतीय परिवार चिकित्सक अकादमी के द्वारा परिवार चिकित्सा और प्राथमिक देखभाल पर आज आयोजित दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, जे.पी.नड्डा ने कहा कि सम्मेलन का विषय ‘’स्वास्‍थ्‍यr> देखभाल प्राथमिक है’’ वर्तमान समय के जरूरतों के संदर्भ में काफी प्रासंगिक है। स्वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब देश बीमारियों के दोहरे बोझ का सामना कर रहा है, ऐसे में गैर-संचारी बीमारियां 60 प्रतिशत से अधिक मृत्यु दर का कारण हैं। उन्होंने कहा कि आबादी के एक बहुत बड़े भाग के लिए इन पर व्यय करना अभी भी उनकी पहुँच से बाहर है। उन्होंने कहा कि इस बोझ को कम करना और प्राथमिक एवं द्ववीतियक स्तँर पर निवारक एवं प्रोत्सा‍हक स्वास्‍थ्‍य देखभाल पर खास ध्या‍न देन की आवश्यकता है। 

श्री नड्डा ने देश में लोगों की स्वास्‍थ्‍य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ग्रामीण ढांचे को मजबूत बनाते हुए अपने प्रणालीगत दृष्टिकोण के माध्यम से निभाई गई राष्ट्रीय स्वास्‍थ्‍य मिशन की अहम भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि निवारक और प्रोत्सा‍हक स्वास्‍थ्‍य देखभाल इस अभियान का एक प्रमुख घटक है। मंत्री महोदय ने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में ग्रामीण क्षेत्रों में मध्य स्तर की स्वास्‍थ्‍य देखभाल के प्रबंधनों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय आयुष चिकित्सकों, नर्सो, सामुदायिक स्वास्‍थ्‍य में विज्ञान स्नातकों जैसे प्रशिक्षित स्वास्‍थ्‍य देखभाल प्रदाताओं के माध्यम से ग्रामीण स्वास्‍थ्‍य देखभाल के प्रावधान के लिए एमसीआई और आईएमए के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बों में परिवार चिकित्सक निवारक और प्रोत्साहक स्वास्‍थ्‍य देखभाल के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD