Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

सरकार सीबीआई की स्‍वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्‍प : डॉ.जितेन्‍द्र सिंह

सरकार सीबीआई की स्‍वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्‍प : डॉ.जितेन्‍द्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Nov 2015

Last updated on: Nov 20, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍यमंत्री और उत्‍तर - पूर्व क्षेत्र के विकास संबंधी केंद्रीय मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), कार्मिक, जनशिकायत, पेंशन परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग के राज्‍यमंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि सरकार सीबीआई की आजादी सुनिश्चित करने के प्रति कृत-संकल्‍प है। वे आज सीबीआई और सतर्कता ब्‍यूरो के 21वें सम्‍मेलन में विदाई भाषण दे रहे थे। उन्‍होंने कहा कि सरकार ऐसा माहौल मुहैया करायेगी जिसमें सीबीआई और दूसरे खुफिया ब्‍यूरो के अधिकारी अपने कर्तव्‍यों का पूरी ईमानदारी के साथ अपनी योग्‍यता और क्षमता का सर्वोत्‍तम निर्वाह भी कर सकें।जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि भ्रष्‍टाचार, अपराध और आतंकवाद के जबरदस्‍त प्रसार के विरूद्ध लडा़ई के बीच खुफिया अधिकारियों द्वारा अपनाई गई रणनीतियों और कुशलता से ही नई चुनौतियों का निरंतर बेहतर ढंग से मुकाबला किए जाने की जरूरत है। इस संबंध में उन्‍होंने भारत में श्रेष्‍ठ पूछताछ केंद्र को उन्‍नत बनाते हुए जांच में कुशलता संबंधी आधुनिक संस्‍थान की स्‍थापना के फैसले का जिक्र किया। 

भ्रष्‍टाचार, अपराध और आतंक के खिलाफ गंभीरता और ईमानदारी से मुकाबला करने के सरकार के संकल्‍प को दोहराते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कल हुई मंत्रिमंडल की बैठक का भी जिक्र किया जिसमें मार्च 2017 की समय-सीमा तय करते हुए अपराध और अपराधियों को पकड़ने संबंधी नेटवर्क प्रणाली के तेजी से लागू करने की मंजूरी दी गई है। उन्‍होंने कहा कि यह उल्‍लेख करना प्रासंगिक है कि इस परियोजना की शुरूआत 2009 में यूपीए सरकार ने की थी, लेकिन 6 साल बाद बीच में ही यह रूक गई जिससे उम्‍मीदों पर पानी फिर गया।कल प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के सम्‍मेलन में दिए गए उद्घाटन भाषण का हवाला देते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ाई वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। 

इससे इस तथ्‍य का पता चलता है कि 26 मई, 2014 को शपथ ग्रहण के कुछ दिनों के भीतर ही विशेष जांच समिति गठित कर दी गई जिसने विदेशी बैंकों में जमा काले धन पर अपना काम शुरू कर दिया।डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग सहित ‘भ्रष्‍टाचार निरोधक कानून’ और ‘’व्सिहलब्‍लोअर कानून’’ जैसे महत्‍वपूर्ण विधेयकों को संसद के पिछले सत्र के दौरान बार-बार रखा गया लेकिन सदन के व्‍यवधान के कारण इन्‍हें आगे नहीं बढ़ाया जा सका। उन्‍होंने कहा कि हम एक बार फिर 26 नवंबर को शुरू हो रहे संसद के आगामी सत्र में इन्‍हें आगे बढ़ाने के प्रति कृत - संकल्‍प है। इसी तरह लोकपाल विधेयक के मामले में हमें उम्‍मीद है कि हम स्‍थायी समिति में अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही भेजेंगे जिससे प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।इससे पहले सीबीआई के निदेशक श्री अनिल सिन्‍हा ने आगामी वर्षों में अपने बुनियादी ढांचे में अत्‍याधुनिक तकनीक को शामिल कर इसे उन्‍नत करने संबंधी अपनी कई नई योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने तेजतर्रार खुफिया अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक से सम्‍मानित किया। 

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD