Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओआरओपी : भूतपूर्व सैनिक लौटाएंगे अपना मेडल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Nov 2015

Last updated on: Nov 06, 2015, 00:00 IST

वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग को लेकर प्रदर्शनरत भूतपूर्व सैनिकों ने अपना विरोध तेज करते हुए देशभर में 9-10 नवंबर को अपने मेडल लौटाने की घोषणा की है। भूतपूर्व सैनिक आंदोलन के महासचिव ग्रुप कैप्टन वी.के.गांधी ने कहा, "हमने देशभर में अपने मेडल को लौटाने का फैसला एकमत से लिया है।"राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर व देशभर में 145 दिनों के प्रदर्शन के दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने तथा उसे और तेज करने का फैसला किया था।

गांधी ने कहा, "सरकार हमें जो ओआरओपी प्रदान करने की इच्छुक है, वह विसंगतियों से भरी है और वह इसकी परिभाषा के अनुरूप नहीं है। विरोधस्वरूप सभी भूतपूर्व सैनिक अपने मेडल के साथ 9-10 नवंबर को देशभर में अपने जिलों में इकट्ठा होंगे।"उन्होंने कहा, "मेडलों को जिलाधिकारी के पास जमा कर दिया जाएगा और अगर वह इसे नहीं लेते हैं, तो इसे वहीं पर छोड़ दिया जाएगा। जिलाधिकारियों से मेडल की सुरक्षा का अनुरोध किया जाएगा। 

हम उनसे आग्रह करेंगे कि वे मेडल को या तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास या राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास भेज दें।"केंद्र सरकार द्वारा पांच सितंबर को ओआरओपी योजना की घोषणा के बाद भी भूतपूर्व सैनिकों ने अपना आंदोलन जारी रखा है। भूतपूर्व सैनिकों का कहना है कि सरकार ने जो घोषणा की है, वह ओआरओपी नहीं, बल्कि 'वन रैंक, फाइव पेंशन' है।

 

Tags: OROP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD