Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति चोर गिरोह के कारण खतरे में-विहिप

आतंकवादियों की शरण स्थली बनती जा रही है हिमाचल की धरती ,पहले रघुनाथ अब भीमाकाली की मूर्ति चोरी से खुली प्रशासन की पोल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

25 Oct 2015

मूर्ति चोरी मामले में विहिप ने कड़े तेवर दिखाए हैं। विहिप के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा है कि देव संस्कृति की पुरातन इस मूर्ति चोरी की घटना देव संस्कृति के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में विहिप मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ हैं, लेकिन मूर्ति चोरी की इस घटना ने देव संस्कृति को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की धरती है और यहां पर प्राचीन देव संस्कृति वास करती है। हिमाचल प्रदेश में देवी देवताओं की मूर्ति की कोई कीमत नहीं है और यह मूर्तियां अनमोल है। इन मूर्तियों पर किसी अंतरराष्ट्री चोर गिरोह की नजर पड़ गई है और यहां की पूरी देव संस्कृति खतरे में है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए अन्यथा एक दिन हमारे यहां के सारे मंदिर प्राचीन धरोहर से खाली होंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के घर में माता भीमाकाली की मूर्ति चोरी हुई है उस घटना पर विहिप गहरा शोक प्रकट करते हैं और इस दुख की घड़ी में हम मुख्यमंत्री वीरभद्र के साथ हैं। 

उन्होंने कहा कि पहले रघुनाथ जी के मंदिर में भगवान रघुनाथ की प्राचीन मुर्ति चोरी होती है और आज स्वयं मुख्यमंत्री के घर में चोरी हुई है। इससे प्रशासन की नाकामयबी झलकती है। प्रशासन कुभकर्णी नींद सोया है। सीआईडी और इंटेलीजेंस के पास में केवल आपनी गपशप करने के सिवाय कुछ भी अंदर के तथ्य नहीं है। जिससे यहां सुरक्षा व चोरियों पर लगाम लगाया जा सके। हिमाचल धीरे-धीरे आंतकवादियों की शरणस्थली बनते दिखाई दे रहा है। आतंकवादियों ने हिमाचल की धरती शरण के रूप में ग्रहण की है। पुलिस व प्रशासन केवल राजनीतियों की चाटुकारता करते दिखाई देते हें। आज हिमाचल प्रदेश के कोई भी पुरातन मंदिर चोरों से सुरक्षित नहीं है अनेक मंदिरों में चोरी और हत्याओं की घटनाएं घटित हो रही हैं। स्वयं एडवांस स्टडी का घंटा चोरी का प्रमाण है। ऐसी चोरियों का आजतक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। विश्व हिंदू परिषद लंबे समय से ऐसी घटनाओं पर आयोग बनाने की बात कर रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे व प्रत्येक मंदिर में असला का  लाइसेंस होना चाहिए जिससे मंदिरों की सुरक्षा हो सके। 

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD