Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मुजफ्फरनगर दंगे की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित : डॉ. संजीव बालियान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ/मुजफ्फरनगर , 25 Sep 2015

Last updated on: Sep 25, 2015, 00:00 IST

राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर दंगों पर आई न्यायमूर्ति विष्णु सहाय आयोग की रिपोर्ट को 'राजनीति से प्रेरित' बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया। रिपोर्ट को राजनीतिक पूर्वाग्रह का दस्तावेज बताते हुए शुक्रवार को उन्होंने कहा कि यदि उप्र में भाजपा की सरकार आई तो दंगों की सीबीआई जांच कराकर आजम खां को जेल भेजा जाएगा। डॉ. बालियान ने मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपी आजम खां हैं। 

कवाल गांव में दो युवकों की सरेआम हत्या के आरोप में गिरफ्तार लोगों को आजम के ही कहने पर छोड़ा गया था। इसके बाद सपा सरकार ने जिलाधिकारी और एसएसपी का तबादला कर 24 घंटे के लिए पूरे जिले को प्रशासनविहीन बनाए रखा। ऐसे में दंगों के लिए आजम के साथ-साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जिम्मेदार हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा नेताओं के इशारे पर ही एक महीने के भीतर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे लिखे गए। दंगे की आड़ में सरकार ने निर्दोष लोगों को फंसाया।

डॉ. बालियान ने यह भी कहा कि यदि दो युवकों के हत्यारों को छोड़ा नहीं जाता तो मुजफ्फरनगर दंगा नहीं होता। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सांप्रदायिक दंगे को जिलाधिकारी और एसएसपी के तबादले का आधार बनाया गया तो शामली में एसपी अब्दुल हमीद का तबादला क्यों नहीं किया गया।डॉ. बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार ने यूपी सरकार से मुजफ्फरनगर दंगे की जांच सीबीआई से कराने के लिए कहा था। इसके बावजूद सपा सरकार ने केंद्र की बात को दरकिनार कर दिया। 

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि यदि उप्र में भाजपा की सरकार आएगी तो मुजफ्फरनगर दंगे की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। जांच में पाए जाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद आजम खां का जेल जाना बिल्कुल तय है।

 

Tags: Dr Sanjeev Kumar Balyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD