Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कृषि जिन्‍सों की बर्बादी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 25 Nov 2014

Last updated on: Nov 25, 2014, 00:00 IST

कृषि मंत्रालय राज्‍य सरकारों और भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के सहयोग से देश में मौसम से संबंधित हालातों, बुवाई की प्रगति, फसलों की सेहत इत्‍यादि पर नियमित रूप से करीबी नजर रखता है। एक अंतर-मंत्रालय फसल मौसम निगरानी समूह (सीडब्‍ल्‍यूडब्‍ल्‍यूजी) की बैठक हर हफ्ते होती है जिस दौरान देश में मौसम एवं वर्षा के रुख (पैटर्न), फसलों की दशा, जल संग्रहण और कच्‍चे माल की उपलब्‍धता की समीक्षा की जाती है। इसके अलावा राज्‍यों के साथ हर सप्‍ताह वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की जाती है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के मद्देनजर राज्‍यों की तैयारी के बारे में आरम्भिक जानकारी ली जा सके और जरूरत पड़ने पर राज्‍यों को समुचित सलाह दी जा सके। यह जानकारी कृषि राज्‍य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्तर में दी।

केन्‍द्रीय शुष्‍क भूमि कृषि शोध संस्‍थान (क्रिडा) ने राज्‍यों के कृषि विश्‍वविद्यालयों के सहयोग से देश के 576 जिलों के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार की हैं ताकि सूखा, बाढ़ इत्‍यादि की स्थिति में कृषि उत्‍पादन को लगातार बनाये रखने के लिए स्‍थान विशेष से जुड़े ठोस कदम उठाये जा सकें। भारतीय कृषि शोध परिषद (आईसीएआर) ने मौसम अनुरूप कृषि पर राष्‍ट्रीय पहल (एनआईसीआरए) नामक एक नेटवर्क परियोजना शुरू की है। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य रणनीतिक शोध, तकनीकी प्रदर्शन, क्षमता सृजन इत्‍यादि के जरिये मौसम में आने वाले बदलाव और मौसम की मार पड़ने की स्थिति में भारतीय कृषि का लचीलापन बढ़ाना है। मंत्रालय ने वर्ष 2012 के खरीफ सीजन से देश में तकरीबन वास्‍तविक समय में ही सूखे के असर का आकलन करना शुरू किया है। इस आकलन से राज्‍य/जिला/उप-जिला स्‍तर पर सूखे के फैलाव, विकट हालात और इसकी निरंतरता पर सूचनाएं हासिल होती हैं। 

अधिसूचित प्राकृतिक आपदा की नौबत आने पर राज्‍य सरकारों को राज्‍य आपदा कार्रवाई कोष (एसडीआरएफ) से आवश्‍यक राहत कार्य शुरू करने का अधिकार दिया गया है। यह कोष जरूरत पड़ने पर उन्‍हें तत्‍काल उपलब्‍ध करा दिया जाता है। राज्‍य सरकारों से राहत संबंधी ज्ञापन मिलने पर एसडीआरएफ के अलावा एनडीआरएफ से अतिरिक्‍त वित्तीय सहायता तय नियमों एवं प्रक्रियाओं के तहत मुहैया कराई जाती है। अनेक वित्त आयोगों के फैसले के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत वस्‍तुओं की सूची और सहायता के मानकों में संशोधन की समीक्षा सामान्‍य तौर पर की जाती है। महंगाई समेत अनेक कारकों को ध्‍यान में रखते हुए सरकार समय-समय पर एसडीआरएफ/एनडीआरएफ के तहत वस्‍तुओं की सूची और सहायता मानकों में संशोधन करती रही है। इस तरह का संशोधन इससे पहले 28 नवम्‍बर, 2013 को हुआ था। 

अन्‍य बातों के साथ मात्रा मानकों के तहत अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं के कारण सभी तरह की कृषि एवं बागवानी फसलों को हुये नुकसान के लिए किसानों को कृषि कच्‍चा माल सब्सिडी (जहां फसल नुकसान 50 फीसदी या उससे ज्‍यादा है) के रूप में सहायता दी जाती है। सहायता का स्‍तर वर्षा आधारित फसलों के लिए प्रति हेक्‍टेयर 4500 रुपये और निश्चित सिंचाई वाली फसलों के लिए प्रति हेक्‍टेयर 9000 रुपये है। इसके तहत न्‍यूनतम सहायता राशि 750 रुपये है और यह केवल बुवाई वाले क्षेत्रों तक ही सीमित है। वहीं, सभी तरह की बारहमासी फसलों के लिए सहायता का स्‍तर प्रति हेक्‍टेयर 12000 रुपये है। इसके तहत न्‍यूनतम सहायता राशि 1500 रुपये है और यह केवल बुवाई वाले क्षेत्रों तक सीमित है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ से वित्तीय सहायता तात्‍कालिक राहत के रूप में दी जाती है और इसे फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा नहीं माना जाना चाहिए। मौसम आधारित फसल बीमा योजना और राष्‍ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत किसान मुआवजा पाने के हकदार हैं। 

 

 

Tags: Dr Sanjeev Kumar Balyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD