Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सिन्धु भवन का मंजर देख भाजपा सांसदों की आंखें हुई नम, सांसदों ने कहा, आंदोलन नहीं षड़यंत्र था

विस्तृत जांच कराए सरकार, दोषियों को मिले सजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक (हरियाणा) , 07 Apr 2016

Last updated on: Apr 07, 2016, 00:00 IST

पांच भाजपा सांसदों की टीम ने जब हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक निवास 'सिंधु भवन' में आरक्षण आन्दोलन के दौरान हुई तोड़फोड़, आगजनी और बर्बरता के साथ भवन से परिवार के सदस्यों के बाहर निकलने वाली वीडियो क्लिप देखी तो उनकी आंखें नम हो गई। सभी सांसदों ने इस घटना को जाट आरक्षण आंदोलन की बजाय षड़यंत्र बताया। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सांसदों को पूरे घर का मुआयना कराया और घटना की विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्यान के साथ बागपत से भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा, फतेहपुर सिकरी से सांसद बाबूलाल तथा सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद ने बृहस्पतिवार को सिंधु भवन का दौरा किया और तोड़फोड़, लूटमार और आगजनी से हुई क्षति का जायजा लिया। 

केंद्रीय मंत्री बाल्यान मकान का मंजर देखकर बोले, यह सब तो कल्पना से ही परे है। क्लिप में साफ दिख रहा है कि उपद्रवी आगजनी और लूटपाट कर रहे हैं। हंस रहे हैं और मिठाई बांट रहे हैं। राजनीति का स्तर इस कदर गिर जाएगा, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस पुरे घटना क्रम के दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के परिवार ने संयम बरता जो दिखाता है की परिवार के लोग समाज और प्रदेश में शांति चाहते हैं. डॉ बाल्यान ने कहा की इस बारे में पार्टी हाईकमान से मंत्रणा की जाएगी। राज्य मंत्री ने कहा कि यह एक बड़ा षड़यंत्र रचा गया है और राज्य सरकार को इसकी विस्तृत जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा की घर के हालत देखकर नहीं लगता कि यह कोई आंदोलन था। जो आरोपी पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ हो रही है और सच्चाई जरूर सामने आएगी। 

'सिन्धु भवन' का जायजा लेने आये दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहां की सिन्धु भवन में जो भी जरूरतमंद मदद मांगने आया, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा। चौधरी मित्रसेन आर्य का आर्यसमाज में बड़ा योगदान रहा है, लेकिन इस परिवार के घर को जिस तरह तीन बार फूंका गया है। यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों को मालूम था कि इस घर में बच्चे व महिलाएं हैं, फिर भी यह दुस्साहस किया गया। सरकारको  दोषियों को कड़ी सजा दिलवाकर संद्देश देना चाहिए की जो ऐसा करेगा उसे सजा भी भुगतनी पड़ेगी. भाजपा सांसदों के दल में शामिल बागपत के सांसद और पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ सत्यपाल सिंह ने सिन्धु भवन का मंज़र देखने के बाद कहा की उन्होंने 30 साल तक पुलिस में सेवा की है लेकिन आज तक इतना जघन्य कांड नहीं देखा। यह जाट आरक्षण ना होकर प्रतिशोध की ज्वाला थी। 

केवल राजनीति दुश्मनी निकालने के लिए घर को एक बार नहीं, तीन बार फूंका गया। मैं सीएम से मांग करता हूँ कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद ने कहा की 'सिंधु भवन' की वीडियो क्लिप आज उन्होंने देखी. इस मामले की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है. इस मामले में सरकार को तेज गति से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सजा दिलवानी चाहिए. यह बेहद ही घिनौना कार्य किया गया है जिसमे षड़यंत्र की बू आ रही है। 

 

Tags: Dr Sanjeev Kumar Balyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD