Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

भारत, अमेरिका ने नई 'कूटनीतिक साझेदारी' घोषित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 23 Sep 2015

Last updated on: Sep 23, 2015, 00:00 IST

भारत और अमेरिका ने एक नई कूटनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसका मकसद रणनीतिक दृष्टि, राजनयिक प्रशिक्षण और वैश्विक भागीदारी में आपसी सामंजस्य पैदा करना है। कूटनीतिक साझेदारी की घोषणा प्रथम भारत-अमेरिका रणनीतिक और वाणिज्यिक वार्ता के समापन पर की गई। वार्ता की सह-अध्यक्षता मंगलवार को भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिकी विदेशमंत्री जॉन केरी ने की।दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच हुई इस साझेदारी के तहत रणनीतिक चुनौतियों और अवसरों पर सोच में सामंजस्य के लिए नीति योजना वार्ता भी शामिल है।

इसके तहत दोनों ओर के राजनयिक अधिकारियों की एक-दूसरे से घनिष्ठता बढ़ाई जाएगी और राजनयिक प्रशिक्षण में बेहतर तरीकों का आदान-प्रदान किया जाएगा।वार्ता के बाद जारी एक तथ्यात्मक ब्योरे के मुताबिक, 10 साल पहले दोनों देशों का रक्षा व्यापार नगण्य था।पिछले कुछ वर्षो में दोनों देशों ने 10 अरब डॉलर रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं।इसके अलावा दोनों देशों की कंपनियों ने भी कई समझौते किए हैं।जून 2015 में 10 वर्षीय रक्षा फ्रेमवर्क का नवीनीकरण किया गया।

ब्योरे के मुताबिक, द्विपक्षीय व्यापार 2005 में 36 अरब डॉलर था, जो 2014 में तीन गुना बढ़कर 104 अरब डॉलर हो गया।भारत में अमेरिकी निवेश भी 2004 के 7.7 अरब डॉलर से बढ़कर आज 28 अरब डॉलर हो गया है।पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। अमेरिका में पढ़ने की इच्छा रखने वाले भारतीय विद्यार्थियों के वीजा आवेदन की संख्या में 2015 में 202 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। इसी दौरान भारत में अमेरिकी पर्यटकों की संख्या में भी करीब 100 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।ब्योरे में कहा गया है कि भारतीय प्रवासियों ने अमेरिकी समाज के प्रत्येक पहलू में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

 

Tags: Sushma Sawraj , INTERNATIONAL LEADER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD