Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पाकिस्तान सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया : रक्षा प्रवक्ता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (Rouf Pampori)

जम्मू , 11 Sep 2015

Last updated on: Sep 11, 2015, 00:00 IST

पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटी भारतीय चौकियों पर एक बार फिर गोलीबारी की। एक दिन पहले ही दोनों देशों के अर्धसैनिक बलों के प्रमुख संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने पर राजी हुए थे। रक्षा प्रवक्ता मनीष मेहता ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तान सेना ने आज (शुक्रवार) हमीरपुर सेक्टर में हमारी चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान ने तड़के चार बजे गोलीबारी शुरू की और पांच बजे तक जारी रखी। उन्होंने छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया। हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।"पाकिस्तान की ओर से यह संघर्षविराम उल्लंघन गुरुवार को पाकिस्तान रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख के द्विपक्षीय संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने के लिए तैयार होने के एक दिन बाद हुआ है।पाकिस्तान सेना ने पिछले तीन दिनों में पुंछ जिले में एलओसी पर संघर्षविराम का लगतार उल्लंघन किया है।पाकिस्तान सेना ने गुरुवार को भी पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की थी, जिसमें लांस नायक भूपिंदर सिंह पेट में एक गोली लगने से घायल हो गए थे।

 

Tags: ATTACK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD