Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा, संघ की बैठक में ओआरओपी पर चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Sep 2015

Last updated on: Sep 02, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं की तीन दिवसीय समन्वय बैठक के प्रथम दिन बुधवार को पूर्व सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) मुद्दे पर खासतौर से चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ओआरओपी पर वित्तमंत्री अरुण जेटली और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर से अलग-अलग बात की। पर्रिकर ने उन्हें मुद्दे के बारे में बताया, जबकि जेटली ने इसके वित्तीय पहलू पर बात की।

सूत्रों ने बताया कि भागवत ने जेटली से उन दिक्कतों के बारे में पूछा जो ओआरओपी को लागू करने में बाधा बन रही हैं। सूत्रों ने कहा कि भागवत ने भाजपा नेताओं से इस मुद्दे को यथासंभव जल्द से जल्द निपटाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो इसके वित्तीय मसलों को सुलझाने के लिए आयोग बनाया जाए।बुधवार को शुरू हुई बैठक में भाजपा की तरफ से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, रसायन एवं ऊर्वरक मंत्री अनंत कुमार और स्वास्थ्यमंत्री जे.पी.नड्डा ने हिस्सा लिया। 

भाजपा महासचिव राम माधव ने भी बैठक में हिस्सा लिया। माधव पूर्व में आरएसएस के पदाधिकारी रहे हैं। भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल भी बैठक में मौजूद थे।संघ से संबद्ध तमाम संगठनों ने मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ये जानकारियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जाएंगी। प्रधानमंत्री चार सितंबर को समन्वय बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।मध्य प्रदेश सरकार के अतिथि गृह में चल रही इस तीन दिन की बैठक में आरएसएस के करीब 95 सदस्यों के भाग लेने की संभावना है।बैठक में गुजरात में पटेल समुदाय को नौकरी एवं शिक्षा में आरक्षण दिए जाने को लेकर जारी आंदोलन, शिक्षा और धार्मिक आधार पर हाल में जारी जनगणना के आंकड़ों पर चर्चा होने की संभावना है।

 

Tags: OROP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD