Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

अधिक मात्रा में आलू व प्याज स्टॉक में पाये जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : कर्णदेव काम्बोज

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ , 31 Aug 2015

Last updated on: Aug 31, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि प्रदेश में कालाबाजारी रोकने के लिए उठाये गये कदमों के तहत थोक विक्रेताओं को 60 किवंटल प्याज और 80 किवंटल तक आलू ही अपने भंडार में रखने की अनुमति होगी। इससे अधिक मात्रा में आलू व प्याज स्टॉक में पाये जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।श्री काम्बोज ने कहा कि  आलू और प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए स्टॉक सीमा तय करने का निर्णय लिया गया है तथा विभाग के अधिकारियों को इस संबधं में उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि यह शिकायत मिल रही है कि कुछ थोक व्यापारी अपने भंडार में निर्धारित मात्रा से अधिक आलू और प्याज रखते है और समय अंतराल के पश्चात इन्हें अधिक कीमतों पर बेचते है। इससे आलू-प्याज दामों में बढोतरी होती है और लोगों को मंहगें भाव में आलू व प्याज खरीदने पड़ते है।खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्याज की कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन प्रसंघ (नैफेड) से 1000 किवंटल प्याज खरीदा जा रहा है, जिसको हैफेड अपने सरकारी सोसाएटी नेटवर्क तथा वीटा के बूथों के माध्यम से लोगों को 35 रुपये प्रति किलों की दर प्याज उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को सस्ता राशन, फल एवं सब्जियां उपलब्ध करवाने के लिए उनके विभाग के अधिकारी ठोस कदम उठाएंगे और संग्रह करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

      

 

 

Tags: Karan Dev Kamboj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD