Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओआरओपी : पूर्व सैनिकों का आंदोलन 77वें दिन जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Aug 2015

Last updated on: Aug 30, 2015, 00:00 IST

वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की मांग के साथ पूर्व सैनिकों का आंदोलन रविवार को 77वें दिन में प्रवेश कर गया। 10 पूर्व सैनिकों की भूख हड़ताल जारी है। इनमें से चार अस्पताल में हैं और वहीं से भूख हड़ताल को जारी रखे हुए हैं। अवकाश प्राप्त कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, अवकाश प्राप्त हवलदार अशोक चव्हण, अवकाश प्राप्त मेजर पियार चंद राणा और अवकाश प्राप्त हवलदार साहिब सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन इन सभी ने अपना आमरण अनशन जारी रखा हुआ है।अवकाश प्राप्त हवलदार मेजर सिंह ने हालत बिगड़ने के बावजूद अनशन स्थल जंतर मंतर को नहीं छोड़ा है। इसके अलावा अवकाश प्राप्त सैनिक उदय सिंह रावत, शहीद लांसनायक सुनील कुमार यादव के पिता सावल राम यादव, ए.के.शर्मा, विजय सिंह यादव और केशव सिंह भी भूख हड़ताल पर हैं।पूर्व सैनिकों के एक बयान में कहा गया है कि क्रमिक अनशन पर बैठे एन.के. बल सिंह को सेहत बिगड़ने के बाद जंतर मंतर से हटाया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

शनिवार को पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखकर कहा था कि कई पूर्व सैनिक दो हफ्ते से आमरण अनशन पर हैं। उनकी तबियत बिगड़ रही है। अगर कोई अप्रिय बात हुई तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।सरकार और पूर्व सैनिकों के बीच कुछ मुद्दों पर पेंच बना हुआ है। सरकार पेंशन के लिए 2011 को आधार वर्ष बनाना चाहती है। पूर्व सैनिक चाहते हैं कि यह 2014 के स्तर का होना चाहिए, साथ ही सालाना तीन फीसदी की बढ़ोतरी भी हो। सरकार इस पर तैयार नहीं है।सरकार भुगतान 1 अप्रैल 2015 से चाहती है। पहले यह 1 अप्रैल 2014 तय हुआ था। अगर लागू होने का साल 2014 हुआ तो सरकार को सिर्फ पेंशन का एरियर देने में ही 12000 करोड़ देने पड़ जाएंगे।

 

Tags: OROP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD