Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

अरविंद केजरीवाल का एफटीआईआई छात्रों को मदद का भरोसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Aug 2015

Last updated on: Aug 04, 2015, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हड़ताल कर रहे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई)के छात्रों से मंगलवार को मुलाकात की और हर तरह की मदद का भरोसा दिया। एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मुख्यमंत्री ने छात्रों से कहा कि वे उनके साथ हैं और मुद्दे को संसद में उठाने की उनकी मांग से भी सहमत हैं।"छात्रों ने अरविंद केजरीवाल को अपनी चिंताओं से अवगत कराया।संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष गजेंद्र चौहान को हटाने की मांग को लेकर एफटीआईआई के छात्र बीते एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर हैं।छात्रों ने कहा कि अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष की नियुक्ति का विशेषाधिकार सरकार के पास है, लेकिन व्यक्ति की साख की भी तो महत्ता है।"एफटीआईआई छात्र संघ के सचिव विकास उर्स ने संवाददाताओं से कहा कि केजरीवाल से उनकी बातचीत अच्छी रही।उर्स ने कहा, "हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वे मुद्दे को आगे ले जाएंगे। उन्होंने छात्रों के साथ पूरी एकजुटता दर्शाई।"

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD