Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बी.एस. बस्सी ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर नजीब जंग से चर्चा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jul 2015

Last updated on: Jul 20, 2015, 00:00 IST

दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सोमवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। दोनों के बीच दिल्ली की कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा हुई। बस्सी की जंग से मुलाकात उनकी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात से पहले हुई। जंग से मुलाकात के बाद बस्सी ने कहा, "हमने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और इसे बेहतर बनाने की रणनीति पर चर्चा की।"दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की इस निरंतर मांग के बीच कि दिल्ली पुलिस को उसे रिपोर्ट करनी चाहिए, न कि केंद्र सरकार को, बस्सी ने कहा, "पुलिस व्यवस्था के प्रति जवाबदेह है, न कि किसी व्यक्ति के प्रति। हम अपने संविधान और विभिन्न कानूनों से बंधे हैं, जिसके तहत दिल्ली पुलिस काम करती है।"

कानून-व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस की आलोचना के जवाब में बस्सी ने कहा, "मैं आलोचनाओं को भी सकारात्मक तरीके से लेता हूं, भले ही वे गलत हों।"केजरीवाल ने रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि यदि वह दिल्ली में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा के लिए हर सप्ताह एक घंटे का समय नहीं निकाल सकते तो दिल्ली पुलिस को उनकी सरकार को सौंप दें।राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक किशोरी की हत्या के बाद दिल्ली की आप सरकार को एक बार फिर यह मुद्दा उठाने का मौका मिल गया है। दिल्ली सरकार कई बार कह चुकी है कि दिल्ली पुलिस उसके अधीन होनी चाहिए।

 

Tags: DGP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD