Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

कोयला घोटाले से भेल को नुकसान :अनंत गीते

अनंत गीते
अनंत गीते
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 16 Jul 2015

Last updated on: Jul 16, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते ने कहा कि देश में हुए कोयला घोटाले के कारण भारत हैवी इलेक्टिकल्स लिमिटेड (भेल) के कारखानों को पिछले दो साल में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रवास पर आए गीते ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि कोयला घोटाले के बाद कोयले का उत्खनन बंद होने से कई पावर (बिजली) इकाइयां स्थापित नहीं हो पाई थी, इस कारण भेल को आर्डर कम मिले थे। भेल पावर इक्यूपमेंट (बिजली उपकरण) बनाता है।उन्होंने आगे कहा कि अब स्थितियां बदली है, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कोयला खदानों का आवंटन किया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम फैसले लिए हैं जिससे भेल की स्थिति सुधरेगी।

भेल के सांस्कृतिक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले के कारण भेल का टर्न ओवर 50 हजार करोड़ रुपये से घटकर 30 हजार करोड़ रुपये रह गया। महारत्न कंपनी का दर्जा हासिल कर चुकी भेल की साख बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए हैं। इस क्रम में एक महीने पहले तेलंगाना से पावर इक्यूपमेंट बनाने के लिए 18 हजार करोड़ रुपये का आर्डर मिला है, इससे मंत्रालय उत्साहित है। जल्द ही भेल को और आर्डर मिलने जा रहे हैं। गीते ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के अंत तक आर्डर बढ़कर 30 हजार करोड़ रुपये तक हो जाएगा। अगले दो साल में हम वापस 50 हजार करोड़ के टर्न ओवर लक्ष्य को पा लेंगे। केंद्रीय मंत्री गीते ने कहा कि मप्र सरकार ने भेल भोपाल की लगभग ढाई हजार एकड़ की खाली पड़ी जमीन वापस मांगी है। इस पर हमने कोई सहमति नहीं दी है। केंद्र सरकार ने भेल कारखानों का भविष्य में विस्तार करने की योजना बनाई है, इसलिए हम खाली पड़ी जमीनों का उपयोग करेंगे।

 

Tags: Anant Geete , Coal scam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD