Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशनों का उद्योग भवन में उद्घाटन किया गया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Aug 2018

Last updated on: Aug 28, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अनंत जी. गीते ने आज नई दिल्ली के उद्योग भवन में दो चार्जिंग स्टेशनों, एक फास्ट चार्जिंग (डीसी) के लिए तथा दूसरा स्लो चार्जिंग (एसी) स्टेशन का उद्घाटन किया। यह भारी उद्योग विभाग के स्वच्छता पखवाड़ा का एक हिस्सा है। ई-वाहनों की चार्जिंग को सुगम बनाने के लिए उद्योग भवन के परिसर में आठ चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की गई है। आठ चार्जिंग स्टेशनों में से, दो फास्ट चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना बीएचईएल द्वारा की गई है, जबकि छह स्लो चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना एनर्जी इफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) द्वारा की गई है।एसी चार्जर तीन आउटलेटों से निर्मित हैं, जो एक ही समय तीन कारों की चार्जिंग कर सकते हैं और चार्जिंग समय 6-8 घंटा होगा। डीसी चार्जर एक आउटलेट से निर्मित है, जो 1.5 घंटे के चार्जिंग समय के साथ एक वक्त में एक कार चार्ज करेगा।स्वच्छ भारत मिशन के एक हिस्से के रूप में तथा देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के भारत सरकार के सतत् प्रयासों को जारी रखने के लिए भारी उद्योग विभाग ने हाल ही में रूचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) के माध्यम से चुने हुए शहरों और विशेष वर्ग वाले राज्यों को 455 इलेक्ट्रिक बसों का आवंटन किया है।

 

Tags: Anant Geete

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD