Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें चिट्टा के खिलाफ लड़ाई जन आंदोलन में हुई परिवर्तित : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चलाया स्वच्छता अभियान, कृषि कार्यों में लिया हिस्सा भारत सतत आर्थिक विकास के लिए मजबूत स्थिति में है; लेकिन लगातार प्रयास, नवाचार और सुधार जरूरी हैं : निर्मला सीतारमण हॉकी विमेंस नेशंस कप : भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास कभी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतम’ बना करियर का टर्निंग पॉइंट केरल परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐतिहासिक, प्रधानमंत्री के विजन को सीएम योगी ने मिशन मोड में किया पूरा : किंजरापु राममोहन नायडू फीफा वर्ल्ड कप : स्वीडन का दमदार आगाज, ट्यूनीशिया को 5-1 से रौंदा पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : योगी आदित्यनाथ एन. चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के स्टार्टअप वेंचर कैपिटलिस्ट को आंध्र प्रदेश के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया स्लोवाकिया की लोक संस्कृति से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी, बोले- 'ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वाकई खास' मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर 16 जून का पंचांग : मंगलवार को वृद्धि-त्रिपुष्कर योग के साथ अभिजीत-विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल बाबा महाकाल का सोमवती अमावस्या पर भांग से विशेष शृंगार; मस्तक पर श्रीगणेश, त्रिनेत्र से सजे भगवान शिल्पा शेट्टी ने मोबिलिटी चैलेंज वर्कआउट के साथ मंडे मोटिवेशन की डोज दी ब्रातिस्लावा में स्वागत सच में खास था, भारतीय समुदाय के प्यार और स्नेह के लिए आभारी हूं : नरेंद्र मोदी फीफा वर्ल्ड कप : आइवरी कोस्ट ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया, अमाद डियालो ने अंतिम क्षणों में किया गोल एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते की घोषणा का स्वागत किया

 

‘मेक इन इंडिया’ अभियान में निर्यात महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है : अनंत गीते

अनंत गीते ने निर्यात पुरस्कार प्रदान किये

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Feb 2017

Last updated on: Feb 09, 2017, 00:00 IST

केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री अनंत गीते ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2014-15 के लिए निर्यात पुरस्कार प्रदान किये। यह कार्यक्रम केपेक्सिल (भारतीय रसायन एवं संबद्ध निर्यात संवर्धन परिषद) द्वारा आयोजित किया गया, जो एक गैर लाभकारी संगठन है और जिसकी स्थापना भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 1958 में भारत से रसायन एवं संबद्ध उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।इस अवसर पर श्री गीते ने निर्यात व्यवसाय के विभिन्न खण्डों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों की पहचान करने एवं उन्हें मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य के साथ इन पुरस्कारों की शुरुआत करने की पहल किये जाने के मद्देनजर केपेक्सिल की सराहना की। मंत्री महोदय ने कहा कि निर्यात संवर्धन मेक इन इंडिया अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
केपेक्सिल निर्यातकों के हित में विभिन्न मसले सरकार के समक्ष उठाती रही है और उसका मुख्य उद्देश्य अपने निर्यातक सदस्यों को निर्यात सहायता मुहैया कराने पर फोकस करना है। केपेक्सिल विश्व भर में सभी प्रमुख एवं विकासशील देशों में व्यापार प्रतिनिधिमंडल भेजती है और प्रदर्शनियों एवं मेलों के जरिये पूरी दुनिया में भारतीय निर्यात का बखूबी प्रदर्शन करती है। केपेक्सिल के अध्यक्ष श्री रमेश के. मित्तल, भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार श्री जे. के. डाडू और लोकसभा सांसद श्री हरि नारायण राजभर ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।



 

Tags: Anant Geete

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD