Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

प्रणब मुखर्जी को ‘’यूनिकी’’ नामक पुस्‍तक की पहली प्रति भेंट की गई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 03 Jul 2015

Last updated on: Jul 03, 2015, 00:00 IST

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज (03 जुलाई, 2015) हैदराबाद में ‘’यूनिकी’’ नामक पुस्‍तक की पहली प्रति भेंट की गई। यह पुस्‍तक महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल चौ. विद्यासागर राव ने लिखी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने यह पुस्‍तक राष्‍ट्रपति को भेंट की, जिन्‍होंने इसका विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, दोनों राज्‍यों के लोगों से निकटतापूर्वक भाईचारे के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि देश के लोगों का सतत् विकास और उनकी बेहतरी सुनिश्चित हो सके तथा अनेक देशों के समूह में अपने देश को इसका सही स्‍थान प्राप्‍त हो सके। उन्‍होंने कहा कि हम सभी भारतवासी हैं और हमारे लिए यह याद रखना जरूरी है कि हम अपना मित्र तो चुन सकते हैं किन्‍तु अपना पड़ोसी नहीं चुन सकते। इसलिए हमें यह निर्णय करना होगा कि हमें अपने पड़ोसियों के साथ भाईचारा और शांति के साथ रहना है।

राष्‍ट्रपति ने बताया कि विद्यासागर राव द्वारा लिखी गई ‘’यूनिकी’’ नामक पुस्‍तक की पहली प्रति प्राप्‍त करके उन्‍हें प्रसन्‍नता हुई है। उन्‍होंने अपने जीवन और अनुभवों के उपयोगी लेखन तथा चित्रण के लिए राव को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि शीर्षक ‘’यूनिकी’’, जिसका अर्थ अस्तित्‍व होता है, इसमें मुद्दों और घटनाओं के प्रति एक दार्शनिक विचार उत्‍पन्‍न होता है, जिसे इस पुस्‍तक में लिखा गया है। 

राष्‍ट्रपति ने कहा कि वे राव को उनके शानदार संसदीय करियर के शुरुआती दिनों से जानते हैं जब राव अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में गृह, उद्योग और वाणिज्‍य राज्‍य मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इससे पहले राव आंध्र प्रदेश विधानसभा में 15 वर्षों तक सदन में अपनी पार्टी के नेता रहे थे। राव ने आंध्र प्रदेश विधानसभा में एक निजी सदस्‍य विधेयक को रखने में सफलता प्राप्‍त की थी जिसमें दो पत्नियां रखने वाले लोगों के लिए कठोर सजा की मांग की गई थी। 

 

Tags: PARNAB MUKHARJI , Pranab Mukherjee , K. Chandrasekhara Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD