Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

जल मार्गो से बढ़ेगा भारत-बांग्लादेश व्यापार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2015

Last updated on: Jun 09, 2015, 00:00 IST

भारत और बांग्लादेश के बीच सामुद्रिक जहाजरानी समझौता और बांग्लादेश के चटगांव तथा मोंगला बंदरगाहों का उपयोग द्विपक्षीय वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए होने से संबंधित समझौते से दोनों देशों का आपसी व्यापार बढ़ेगा। छह जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढाका यात्रा के दौरान कई अन्य समझौतों के साथ इन दोनों समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें 1972 प्रोटोकॉल5 ऑन इनलैंड वाटरवेज ट्रांजिट एंड ट्रेड (पीआईडब्ल्यूटीटी) में संशोधन भी शामिल है।चटगांव और मोंगा बंदरगाह और कोलकाता बंदरगाह तथा हल्दिया डॉक प्रणाली गंगा डेल्टा में स्थित है। समझौते के तहत बांग्लादेश के दोनों बंदरगाह का उपयोग भारत से त्रिपुरा के अगरतला, मेघालय के डॉकी और असम के सुतरकंडी तक माल भेजन में किया जाएगा।

पहले दोनों देशों से समुद्री मार्ग से माल एक-दूसरे देश भेजने के लिए पहले उसे कोलंबो, सिंगापुर या मलेशिया के क्लांग में भेजना पड़ता था, जहां से इसे दूसरे जहाज में लाद कर बांग्लादेश भेजना पड़ता था।1972 के द्विपक्षीय व्यापार समझौते के नवीनीकरण से जहां भारत को पूवरेत्तर तक पहुंचने का आसान मार्ग मिल गया, वहीं बांग्लोदश को भी नेपाल और भूटान तक के लिए पारगमन सुविधा मिल गई।भारतीय सहायता से बांग्लोदश त्रिपुरा से लगी सीमा पर एक पुल का निर्माण कर रहा है। जो त्रिपुरा के सबरूम को 72 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग से चटगांव से जोड़ता है। यानी चटगांव बंदरगाह के बाद इस रास्ते से माल को त्रिपुरा तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही अगरतला और बांग्लादेश के ब्रह्मणबरिया जिले के अखौरा तक 15 किलोमीटर लंबा रेल संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जो 2017 तक पूरा होगा। अखौरा रेलमार्ग के जरिए चटगांव से जुड़ा हुआ है। 

इसलिए चटगांव से रेलमार्ग से भी माल पूर्वोत्तर तक पहुंच सकता है।इसी मार्ग से पूर्वोत्तर के राज्य भारत के अन्य राज्यों को माल भेज सकते हैं।द्विपक्षीय समझौतों के बारे में विदेश सचिव एस. जयशंकर ने कहा, "अभी तक हमारा अधिकतर आपसी व्यापार सड़क मार्गो से होता रहा है। समुद्री मार्गो से होने वाला व्यापार अत्यधिक दूरी पर स्थिति बंदरगाहों के जरिए होता रहा है। सामुद्रिक जहाजरानी समझौते का लाभ यह होगा कि भारत और बांग्लादेश के बीच जहाजों की नियमित आवाजाही शुरू हो जाएगी। इससे पहले जो यात्रा 30-40 दिनों में पूरी होती थी, वह अब घटकर सात से 10 दिन की रह जाएगी।"इसके अलावा कोलकाता-ढाका-अगरतला और ढाका-शिलांग-गुवाहाटी बस सेवा शुरू किए जाने से भी आम लोगों का संपर्क बढ़ेगा।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD