Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

1,400 ट्रक राहत सामग्री नेपाल भेजी गई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 01 Jun 2015

Last updated on: Jun 01, 2015, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर नेपाल भूकंप पीड़ितों को राहत पहुंचाने के प्रयासों में राज्य सरकार ने तेजी लाई है। राज्य सरकार की ओर से अब तक 1,400 ट्रक राहत सामग्री नेपाल भेजी जा चुकी है। यह जानकारी राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में दी गई। राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने वाले विभागों को हाई एलर्ट पर रहने, राहत शिविरों के गठन, संचालन एवं प्रबंधन तथा इच्छुक संस्थाओं व व्यक्तियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता तत्काल नेपाल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बयान में बताया गया कि भूकंप पीड़ितों की जरूरतों के मुताबिक टेंट, गद्दे, तिरपाल, कंबल, पानी शुद्घिकरण की दवाइयां, स्वच्छता किट, बर्तन आदि राहत सामग्री के रूप में नेपाल भेजे जा रहे हैं। अब तक सोनौली इंडो-नेपाल बार्डर के रास्ते कुल 1,401 ट्रक राहत सामग्री के साथ नेपाल जा चुके हैं। 

बयान के मुताबिक, राहत सामग्री में 616 ट्रकों में खाद्य सामग्री (चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज, नमक इत्यादि), 247 ट्रकों में बिस्कुट एवं अन्य ड्राई फूड, 104 ट्रकों में मिनरल वाटर, 12 ट्रकों में अन्य खाद्य सामग्रियां, 48 ट्रकों में दवाइयां व चिकित्सीय सामग्री, 250 ट्रकों में कंबल, तिरपाल, टेंट, 23 ट्रकों में बर्तन, 10 ट्रकों में गद्दे, 7 ट्रकों में कपड़े और 84 ट्रकों में ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिकल उपकरण शामिल हैं। इसके साथ ही, 66,829 कंबल, 57,967 तिरपाल, प्लास्टिक शीट्स, 8,583 तौलिए, 18,328 चटाइयां, 5,431 टार्च तथा 3,600 सोलर लालटेनें भी सहायता सामग्री के रूप में नेपाल भेजी गई हैं। 

 

Tags: flood Relief

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD