Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मुख्यमंत्री ने किया नहरी पानी से बिजली पैदा करने के प्रोजेक्ट का अवलोकन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोहाना , 31 May 2015

Last updated on: May 31, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज टोहाना स्थित बलियावाला हैड पर पानी से बिजली पैदा करने वाले प्रोजेक्ट का अवलोकन किया और कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों से बिजली पैदा की जाए ताकि प्रदेश बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सके और सभी को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध हो सके। इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी उनके साथ थे।मुख्यमंत्री ने बलियावाला हैड पर पहुंचकर आईसीएल कंपनी द्वारा पनडुब्बीनुमा हाईड्रो प्रोजेक्ट के माध्यम से बिजली पैदा करने के प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में नहरों का जाल बड़े पैमाने पर है और नहरी पानी के बहाव का इस्तेमाल बिजली पैदा करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि अमेरिका के कैलिफोर्निया में इस आईएटी (इनस्ट्रीम ऑर्गर टरबाइन) तकनीक के माध्यम से सफलतापूर्वक बिजली पैदा की जा रही है और इसके इस्तेमाल से हरियाणा को भी बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दिन के 24 घंटे और साल के 365 दिन बिजली पैदा की जा सकती है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस स्थान पर इस तकनीक के माध्यम से 3 मेगावाट तक बिजली पैदा की जा सकती है। इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाकर प्रदेश के बिजली संकट को खत्म किए जाने की जरूरत है, क्योंकि प्रदेश की अधिकतर नहरों में पूरे साल पानी का आदर्श बहाव रहता है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD