उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे 'मेक इन इंडिया' के लिए 'मेक इन यूपी' पर अमल करें। राज्य सरकार चाहती है कि लाभ का पुनर्निवेश प्रदेश में ही हो। मुख्यमंत्री शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी व्यापार सभा द्वारा आयोजित व्यापारी पंचायत को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, "आज साबुन से लेकर टूथपेस्ट तक सारी चीजें विदेशी कंपनियां बना रही हैं। अगर वाकई में मेक इन इंडिया करना है तो व्यापारियों को सहूलियतें दे दो मेक इन इंडिया अपने आप हो जाएगा।"उन्होंने कहा कि जैसे विश्व का सबसे बड़ा बाजार भारत है, उसी तरह देश का सबसे बड़ा बाजार उत्तर प्रदेश है। बाजार बदलता चला जा रहा है। हर 15 दिन में मॉडल बदल जा रहे हैं। व्यापारियों के सामने यह चुनौती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही व्यपारी समाज खुशहाल होगा। सपा सरकार के प्रयासों के कारण आज प्रदेश में निवेश हो रहा है। सरकार ने दस-दस मेगावाट के तीन पावर प्लांट शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को ठीक रखना है। इसलिए 10 से 15 मिनट के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे ऐसे व्यवस्था की जा रही है।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से राज्य के आर्थिक परि²श्य में बड़ा अंतर आएगा। एक्सप्रेस-वे के साथ आलू, अनाज तथा दूध की बड़ी मंडियों की स्थापना की जा रही है। जो उद्यमी एक्सप्रेस-वे के किनारे उद्योग लगाना चाहेंगे, उन्हें जरूरी सुविधाएं भी दी जाएंगी।