Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कश्मीर में हिरासत में लिए गए शीर्ष अलगाववादी नेता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 08 May 2015

Last updated on: May 08, 2015, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में लगभग सभी शीर्ष अलगाववादी नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है अथवा उन्हें घर में नजरबंद रखा गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसा उन्हें शुक्रवार की रैलियों को संबोधित करने से रोकने के लिए किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा कि जिन लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है उनमें सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, मोहम्मद यासीन मलिक, नईम अहमद खान, जावेद मीर और हिलाल वार शामिल हैं। पुलिस के जाल से केवल साबिर अहमद शाह बचने में सफल रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई कानून और व्यवस्था बनाए रखने के सरकार के दृढ़ संकल्प का पालन करने के लिए की गई है।

कट्टरपंथी अलगाववादी नेता गिलानी को उनके हैदरपुरा स्थित घर पर नजरबंद रखा गया है। उन्हें शुक्रवार की धार्मिक सभा को संबोधित करना था। गिलानी को पांच मई को भी नजरबंद रखा गया था। उन्होंने दक्षिणी कश्मीर के त्राल कस्बे में एक जनसभा को संबोधित किया था, जहां पर कुछ युवाओं ने पाकिस्तानी झंडे लहराए थे। उदारवादी हुर्रियत समूह के अध्यक्ष मीरवाइज फारूक को उनके श्रीनगर के निगीन निवास में नजरबंद रखा गया है। उन्हें दक्षिणी कश्मीर के बिजबेहरा में एक धार्मिका सभा को संबोधित करना था। मीरवाइज के नेतृत्व वाले हुर्रियत के प्रवक्ता ने कहा, "पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उन्हें घर में नजरबंद रहने की बात बताई।"

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री मुफ्ती सईद का अलगाववाद समर्थक नेताओं को जगह उपलब्ध कराने का वादा धोखा निकला।"इसके अलावा अन्य उदारवादी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है, जिसमें जावेद मीर और हिलाल वार भी शामिल हैं। इन्हें बिजबेहरा जाते समय श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित पंथ चौक के पास से एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक को उत्तरी कश्मीर के बारामुला कस्बा जाते समय श्रीनगर के परिंपोरा से हिरासत में लिया गया।जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को कस्बे में लगी आग में जलकर राख हुए 19 घरों के लिए मलिक राहत ट्रक लेकर जा रहे थे। 

अलगाववादी नेता नईम अहमद खान को भी घर में नजरबंद रखा गया है। वह उत्तरी कश्मीर के सफापोरा में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे। हालांकि वरिष्ठ अलगाववादी नेता साबिर अहमद शाह शोपियां जिले में पहुंच गए हैं। यहां पर वह एक रैली को संबोधित करेंगे। पुलिस का एक दल उन्हें नजरबंद रखने के लिए उनके घर पहुंचा लेकिन तब तक वह शोपियां के लिए निकल चुके थे। 

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD