Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा लहराना नई बात नहीं'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 02 May 2015

Last updated on: May 02, 2015, 00:00 IST

राज्य में मंत्री पद संभाल चुके नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आयोजित रैलियों में पाकिस्तान का झंडा लहराना कोई नई बात नहीं है और पहले भी यह हो चुका है। राज्य सरकार की नई भर्ती नीति के विरोध में आयोजित एक रैली में सागर ने कहा, "यहां कुछ लोग पाकिस्तान के समर्थक हैं, कुछ आजादी के और कुछ भारत के समर्थक। यह सब चलता रहता है। हालांकि यदि कानून का उल्लंघन हुआ है तो इस पर कार्रवाई करना राज्य सरकार का काम है।"

उल्लेखनीय है कि कट्टरपंथी अलगाववादी धड़े के नेता मसरत आलम द्वारा 15 अप्रैल को श्रीनगर में आयोजित रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए थे और पाकिस्तान के समर्थन में नारे भी लगाए गए थे। इसके बाद मसरत को 17 अप्रैल को देशद्रोह और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।राज्य में उमर अब्दुल्ला की पूर्ववर्ती सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे सागर ने कश्मीरी पंडितों के मामले पर कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में 3,000 कश्मीरी पंडितों को विभिन्न रोजगार योजनाओं के तहत कश्मीर में फिर से बसाया गया।

सागर ने हाल ही में सरकार द्वारा कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप बनाए जाने के प्रस्ताव पर कहा, "हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं और उन्हें (कश्मीरी पंडितों) अपने पैतृक धरती पर लौटने का पूरा अधिकार है। लेकिन हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अलग बस्ती बसाने वाले एजेंडा का विरोध करते हैं।"

 

Tags: Ali Mohammad Sagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD