Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सरकार बढ़ते कैंसर से निपटने के लिए कदम उठा रही है- बाली भगत

स्किमस सौरा में पीईटी-स्कैन क्रियशील बनाया गया है, इस वर्श के जून तक लिनियर एक्सलेरेशन स्थापित किया जाएगा, स्किमस, जीएमसी जम्मू प्रत्येक के लिए 120 करोड़ रु. की लागत वाले कैंसर ट्रीटमैंट इंस्टीच्यूट मंजूर किये गये हैं

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 10 Feb 2018

Last updated on: Feb 10, 2018, 00:00 IST

सरकार ने आज कहा कि कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य के भीतर कैंसर के ईलाज के लिए विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं।इस मुददे पर विधायक अली मोहम्मद सागर द्वारा पेश किये गये ध्यानाकर्शण प्रस्ताव के जबाव में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे वाले जरूरतमंद कैंसर मरीजों की सहायता हेतु सरकार द्वारा हर प्रयास किया जा रहा है और उन्हें निषुल्क सलाह तथा सब्सिडी पर कैंसर रोधी दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि स्किमस सौरा में रिजनल कैंसर सैंटर (आरसीसी) को राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) का दर्जा दिया गया है जिसके लिए आधुनिक उपकर्ण खरीदे गये हैं। उन्होंने कहा कि स्किमस में हाल ही में पीईटी-सिटी स्कैन भी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर के रेडिएशन ऑनकलोजी डिपार्टमैंट में 15.50 करोड़ रु. की अनुमानित राशि से नगर कार्यों सहित लिनियर एक्सेलेटर लगाने का कार्य प्रगति पर है जिसे इस वर्श के जून तक कार्यशील बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि जीएमसी जम्मू में एक कैंसर इंस्टीच्यूट एंड न्यूकलियर मेडिसन डिपार्टमैंट स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त मंत्री ने सदन को बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केन्द्रीय मंत्रालय ने वर्श 2014-15 में स्किमस सौरा और जीएमसी जम्मू में प्रत्येक 120 करोड़ रु. की लागत से 2 कैंसर संस्थानों को मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार द्वारा ऊधमपुर, किष्तवाढ़ और कुपवाडा के लिए प्रत्येक 45 करोड़ रु. की लागत से 3 त्रितीय कैंसर स्वास्थ्य केन्द्रों को भी मंजूरी दी गई है। मंत्री ने राज्य विषेशकर कश्मीर घाटी में कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या में चिंता जताते हुए कहा कि 2011 से 26214 कैंसर के मामले सामने आये हैं।उन्होंने कहा कि लोगों को इस बीमारी से बचने तथा इसके ईलाज के बारे में शिक्षित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलैक्ट्रानिक और सोशल मिडिया के जरिये बचाव कार्यों के बारे में जागरूकता भी फैलाई जा रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि सरकारी नीति के अनुसार निशुल्क रेडियोथेरैपी जबकि प्रतिमाह 20000 या उससे कम आमदनी वाले गरीब मरीजों को कैंसर ट्रीटमैंट मैनेजमैंट फंड के तहत वित्तीय सहायता दी जाती है। 

 

Tags: Bali Bhagat , Ali Mohammad Sagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD