Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाए गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Mar 2015

Last updated on: Mar 28, 2015, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने अभी पिछले ही महीने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद सरकार बनाई थी। लेकिन उसी पार्टी ने अपने दो महत्वपूर्ण नेताओं -योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण- को शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाल दिया। पार्टी ने योगेंद्र के समर्थकों -आनंद कुमार और अजीत झा- को भी 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिया है। योगेंद्र ने बैठक से बाहर आने के बाद कहा, "राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकतंत्र की हत्या हुई है।"वहीं प्रशांत ने कहा कि जो लोग केजरीवाल से असमत थे, उन्हें पीटा गया और उन्हें बैठक से निकाल दिया गया। योगेंद्र और प्रशांत ने केजरीवाल को एक अराजक व्यक्ति करार दिया और उन पर पार्टी के सिद्धांतों से दूर जाने का आरोप लगाया। 

दूसरी तरफ आप ने उन पर दिल्ली चुनाव में पार्टी को हराने की कोशिश का आरोप लगाया है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में करीब 300 लोग मौजूद थे, जहां दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने योगेंद्र और प्रशांत को हटाने का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव के साथ ही 2012 में अस्तित्व में आई पार्टी के दो प्रमुख संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटा दिए गए। आप के कई कार्यकर्ता भी बैठक स्थल के बाहर मौजूद थे। जिनके हाथों में योगेंद्र और प्रशांत के विरोध में लिखी तख्तियां मौजूद थीं और उनका कहना था कि वे पार्टी के हित में वहां आए हैं। एक तख्ती पर लिखा था, 'एकजुट रहें' और दूसरे पर लिखा था 'अरविंद केजरीवाल हम आपके साथ हैं।'

आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि 247 सदस्यों ने चार सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने के पक्ष में वोट किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ आठ ने ही विरोध किया, जबकि दो ने लिखित विरोध दर्ज कराया। 54 सदस्यों ने कोई राय जाहिर नहीं की।योगेंद्र ने इससे पहले बैठक के दौरान उन्हें हटाने के लिए सही तरीके से वोटिंग न कराने का दावा किया था।उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र की हत्या है। सदस्यों और आगंतुकों में कोई अंतर नहीं था। मनीष ने घोषणा की कि उनके पास 160 लोगों के हस्ताक्षर सहित अर्जी है। न कोई वोटिंग हुई, न बहस।"योगेंद्र ने कहा, "वहां कई लोग इसका विरोध कर रहे थे। उन्हें एक बार मौका भी नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र का माखौल है।"

सर्वोच्च न्यायालय के वकील प्रशांत ने दावा किया कि बैठक की पटकथा पहले से तैयार कर ली गई थी। प्रशांत ने कहा, "जो कुछ हुआ, वह पूर्व नियोजित था। ऐसा लगता है कि सबकुछ पहले से लिखा गया था।"आप के एक नेता संजय सिंह ने बैठक के दौरान हुई मारपीट से इंकार किया। उन्होंने बैठक के बाद मीडिया से कहा, "कोई हिंसा नहीं हुई। किसी को कोई चोट नहीं आई।"योगेंद्र और प्रशांत ने पांच मांगों -पार्टी के अंदर पारदर्शिता, पार्टी की स्थानीय इकाइयों को स्वायत्तता, भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकपाल, आप के अंदर आरटीआई के इस्तेमाल और मुख्य मामलों में गुप्त मतदान- पर जोर दिया। दिल्ली में सरकार बनाने के बाद से ही आप आंतरिक कलह से जूझ रही है और योगेंद्र तथा प्रशांत केजरीवाल के खिलाफ खड़े हो गए हैं। 

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आनंद कुमार ने कहा कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे।उन्होंने कहा, "केजरीवाल ने कहा कि हमने चुनाव में गड़बड़ी की, और सदस्यों से पूछा कि हमें बाहर किया जाना चाहिए या नहीं। लेकिन उन्होंने हमें बोलने नहीं दिया।"आनंद ने कहा, "हम पार्टी से बाहर नहीं हैं। हम न पार्टी छोड़ेंगे न तोड़ेंगे। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है।"उन्होंने कहा कि योगेंद्र के एक समर्थक मारपीट के दौरान घायल हुए हैं।

 

Tags: PRASHANT BHUSHAN , AAP , Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD