Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

पौष्टिक एवं मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है जैविक खेती : प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News(राजकुमार अग्रवाल)

कैथल , 26 Mar 2015

Last updated on: Mar 26, 2015, 00:00 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने किसानों का आह्वान किया कि वे जैविक खेती को बढ़ावा दें, जो ज्यादा पौष्टिक एवं मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। किसान फसलों में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में रसायनिक खादों का अंधाधुंध उपयोग कर रहे हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति के साथ-साथ मनुष्य का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी आज गांव चंदाना / दुमाड़ा में स्थित सिरोही हर्बल फार्म पर फोटो प्रदर्शनी, आयुर्वेदिक उत्पाद की प्रदर्शनी, कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी, गुलाब जल व सौर ऊर्जा चलित नलकूप के साथ-साथ पोली हाऊस में तैयार किए गए विभिन्न बीमारियों के उपचार में सहायक औषधीय पौधों, गुलाब की खेती का अवलोकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में औषधीय पौधों की उपयोगिता व ज्ञान भरपूर मात्रा में छिपा है, इस ज्ञान को शास्त्रों से बाहर निकालकर उपयोग में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक-एक औषधीय पौधे में कई- कई बीमारियों का निदान छिपा है, जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद मिलती है। ऐसे औषधीय ज्ञान के भंडार को प्रदेश के लोगों के बीच प्रचार-प्रसार की जरूरत है, ताकि इन पौधों के उपयोग से विभिन्न बीमारियों का निदान किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि किसानों में जैविक खेती व औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहन देने की जरूरत है तथा कृषि के ज्ञान को अपडेट करके आगे बढ़ाना आज समय की जरूरत है। कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि हरियाणा सरकार जैविक खेती व आयुर्वेदिक उपचार पद्धति को बढ़ावा दे रही है, इसलिए आयुर्वेद के लिए अलग से मंत्रालय बनाया गया है। अलग मंत्रालय स्थापित करने से इस पद्धति का ज्यादा से ज्यादा प्रसार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती व आयुर्वेदिक उत्पादों के ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए किसानों में जागरूकता लाने के लिए जन जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। सरकार समाज के अनुरूप कार्य करती है, इसलिए समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है, जब समाज जागरूक होगा, तब सरकार भी समाज की भावना के अनुरूप कार्य करेगी। सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य तथा उनके उत्पाद की बिक्री की उचित व्यवस्था करे, ताकि किसानों को तैयार उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और खेती का व्यवसाय घाटे का सौदा न रहे। 

उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों पर और अनुसंधान करके पुराने ज्ञान में बढ़ोत्तरी करना आज समय की मांग है। हमारी प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति को हजारों वर्ष पुरानी गुलामी ने लुप्त कर दिया था, इस लुप्त प्राय: आयुर्वेदिक पद्धति को फिर से जिंदा करके इसकी उपयोगिता व महत्व को समझना होगा। श्री सोंलकी ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले करके उन्हें लागू कर रही है, जिनमें किसानों की जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए सोयल हैल्थ कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इन हैल्थ कार्ड के तैयार करने से किसानों को जमीन में विद्यमान आवश्यक तत्वों की जानकारी मिल सकेगी तथा किसान आवश्यकता अनुसार ही फसलों में भूमि में कम तत्वों की पूर्ति करके ज्यादा पैदावार ले सकेंगे। सरकार द्वारा फूड पार्क भी स्थापित किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने इस दौरे के दौरान फोटो प्रदर्शनी में प्रगतिशील किसान कुशल पाल सिंह सिरोही की खेती के क्षेत्र में उपलब्धियां, आयुर्वेदिक उत्पाद, कृषि उपकरणों में छोटा चाईना ट्रैक्टर, हैरो, ट्राली, पैड थ्रैसर आदि कृषि यंत्रों को ध्यान से देखा तथा उनके उपयोग की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने फार्म पर गुलाब जल तैयार करने की विधि व सौर ऊर्जा से चलित नलकूप का भी निरीक्षण किया। प्रगतिशील किसान कुशल पाल ने पॉली हाऊस में राज्यपाल को विभिन्न औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व उपायुक्त श्री के.मकरंद पांडुरंग व पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण मुरारी ने फार्म पर पहुंचने पर राज्यपाल का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया तथा पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत करके सलामी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव नीलम प्रदीप कासनी, राज्यपाल के एडीएसी जग प्रवेश दहिया, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीकांत शर्मा, कलायत के एसडीएम अश्वनी मैंगी, श्री केके सिरोही, प्रगतिशील किसान रामेश्वर दास, चंदाना के सरपंच सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ सुरेंद्र कुमार व अन्य प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। 

 

Tags: Kaptan Singh Solanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD