Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैच जिताउ छक्का मेरा करियर का सर्वश्रेष्ठ शॉट : ग्रांट इलियट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 24 Mar 2015

Last updated on: Mar 24, 2015, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे ग्रांट इलियट ने कहा कि आखिरी ओवर में डेल स्टेन की गेंद पर छक्का मारना उनके क्रिकेट करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ शॉट है। ईडन पार्क मैदान पर वर्षा से बाधित मैच में न्यूजीलैंड को 43 ओवरों में 298 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम एक गेंद शेष रहते हासिल कर सकी। इलियट ने 73 गेंदों की पारी में सात चौके और तीन छक्कों की मदद नाबाद 84 रनों की पारी खेली।न्यूजीलैंड को आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए पांच रनों की दरकार थी और इलियट ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर न्यूजीलैंड को पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया।

इलियट ने मैच के बाद प्रेस वार्ता में कहा, "मेरे हिसाब से वह छक्का मेरे करियर का अब तक का सबसे अच्छा शॉट है। जीत के बाद टीम, प्रशंसकों और उस लम्हे का हिस्सा बनना तथा अहसास करना कि हम अब विश्व कप के सेमीफाइनल में हैं, यह शानदार है।"इलियट ने साथ ही कहा कि ईडन पार्क में 40,000 कीवी समर्थकों की मौजूदगी ने भी मैच में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।इलियट ने खुद के मूल रूप से दक्षिण अफ्रीकी होने के सवाल पर कहा, "हां मैं दक्षिण अफ्रीका छोड़ कर यहां आया और यह दुखद फैसला रहा था। मैंने वहां अपनी शिक्षा पूरी की, क्रिकेट खेला और वहां मेरे कई अच्छे दोस्त भी हैं। न्यूजीलैंड अब मेरा घर है और आखिर में कीवी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाकर मैं बहुत खुश हूं।"

इलियट के अनुसार पूरी कीवी टीम मेलबर्न क्रिकेट मैदान में फाइनल खेलने को लेकर बेहद उत्साहित है।इलियट ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह 1992 संस्करण के बाद से ही विश्व कप में खेलना चाहते थे।उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से विश्व कप में खेलना चाहता था। मेरी मां ने आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1992 संस्करण में खेले गए मैच को देखने के लिए घर पर रहने की इजाजत दी थी। इस कारण मुझे स्कूल से भी कुछ समय के लिए निलंबित होना पड़ा और आज मैं ईडन पार्क में हूं। वहां से यहां तक की यह यात्रा शानदार रही।"

 

Tags: SPORTS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD