Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

कश्मीर में सैन्य शिविर पर हमला, दोनों आतंकवादी ढेर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू/नई दिल्ली , 21 Mar 2015

Last updated on: Mar 21, 2015, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिला स्थित सैन्य शिविर पर शनिवार सुबह दो आतंकवादियों ने हमला कर कर दिया, लेकिन सुरक्षाबलों ने दोनों को मार गिराया। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि इस तरह का प्रयास पड़ोसी देश की हताशा को दर्शाता है। मेसर सैन्य शिविर पर हमले के दौरान एक तीर्थयात्री घायल हो गया। सेना ने कहा कि दहशत के कारण उसने खुद अपने सिर में चोट लगा ली है, उसे गोली नहीं लगी है।सेना ने कहा कि हमले में शामिल दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया और इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

इलाके के ब्रिगेड कमांडर बी.एस.राणा ने संवाददाताओं से कहा कि अर्धसैनिक बल की लिबास में दो आतंकवादियों ने शनिवार सुबह सांबा जिले के 82 बख्तरबंद रेजीमेंट के मेसार शिविर पर ग्रेनेड व स्वचालित हथियारों से हमला किया, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। यह सैन्य शिविर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू शहर से 40 किलोमीटर दूर है।आतंकवादियों ने सुबह लगभग 5.50 के आसपास हमला किया, जबकि अभियान खत्म होने में छह घंटे का समय लगा।राणा ने कहा, "सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे आतंकवादी शिविर में प्रवेश नहीं कर पाए। दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया। गोलीबारी बंद हो गई है। लेकिन इलाके में तलाशी अभियान जारी है।"

सूत्रों के मुताबिक, पहला आतंकवादी सुबह करीब 10.30 बजे मारा गया, जबकि दूसरे आतंकवादी को अपराह्न करीब एक बजे मार गिराया गया। सेना ने किसी भी जवान के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले खबर आई थी कि मुठभेड़ के दौरान दो जवान मामूली तौर पर घायल हुए हैं।पुलिस ने कहा कि हमले में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला पप्पू घायल हुआ है, जिस समय हमला हुआ। वह रियासी जिले के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहा था।उसे सांबा जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। सुरक्षा की दृष्टि से जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया। जम्मू क्षेत्र में सांबा और कठुआ जिलों के सभी स्कूलों को भी बंद किया गया ।इन दोनों जिलों में सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने 26 सितंबर 2013 को भी मेसर शिविर पर हमला किया था। उसके बाद उन्होंने कठुआ जिले के हीरानगर पुलिस थाने पर भी हमला किया गया, जिसमें 12 लोग मारे गए थे।इसी बीच, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नई दिल्ली में कहा कि जब प्रतिद्वंद्वी का मनोबल गिरता है, तब वे इसे मजबूत करने के लिए ऐसा कदम उठाते हैं। पर्रिकर ने कहा कि खुफिया सूचनाएं हासिल होने में समय के साथ सुधार हुआ है और इस साल अब तक सुरक्षा बलों ने 26 आतंकवादियों को मार गिराया है, जबकि भारतीय पक्ष में काफी कम नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा, "अपनी तरफ हुए कम नुकसान के साथ ही हमने दूसरे पक्ष को चोट पहुंचाई है।"पर्रिकर ने कहा, "यह कई सालों में सबसे बेहतरीन आंकड़ा है। नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ के सैनिकों के बीच भी गोलीबारी कम हुई है।"उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना संकेत दिए कि इस प्रयास ने उस तरफ मौजूद मायूसी को जाहिर किया है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सभी इलाके एकसमान नहीं है, इसलिए आतंकवादी नाले का इस्तेमाल घुसपैठ के लिए कर सकते हैं, क्योंकि जलाशयों के कारण घुसपैठ आसान हो जाता है। 

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD