Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हरियाणा के बजट में संसाधनों के सदुपयोग पर जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2015

Last updated on: Mar 17, 2015, 00:00 IST

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री अभिमन्यु ने बजट में किसी भी नहीं नए कर का प्रस्ताव नहीं रखा। राज्य के वित्त मंत्री अभिमन्यु ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, "किसी तरह का कोई नया कर लगाने या मौजूदा करों में वृद्धि करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।"उन्होंने कहा कि सरकार मौजूदा करों के संग्रह में सुधार लाएगी और इसकी खामियां दूर करेगी। अभिमन्यु ने कहा, "यह बजट कथित प्राथमिकताओं के आधार पर वित्तीय संसाधनों का सदुपयोग करने का एक प्रयास है।"गौरतलब है कि अभिमन्यु ने हाल ही में हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से तीन वर्षीय प्रबंधन पाठ्यक्रम पूरा किया है। उन्होंने अपना पहला बजट पेश करने से पहले पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए तीन सप्ताह का अवकाश लिया था।

पिछले साल अक्टूबर में राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद मनोहर लाल खट्टर सरकार का यह पहला बजट है। अभिमन्यु ने हालांकि बजट में कुछ वस्तुओं पर वैट में कटौती का प्रस्ताव किया, जिनमें पर्यावरण और मृदा गुणवत्ता के प्रचार के लिए जैव-उर्वरकों पर वैट में कटौती शामिल है। उन्होंने एलईडी लाइट, पाइप फिटिंग्स और पूर्वनिर्मित इस्पात संरचनाओं पर वैट की दरों में पांच प्रतिशत कटौती का भी ऐलान किया। अभिमन्यु ने कहा, "मैं सुनिश्चित हूं कि इन रियायतों के बावजूद सरल प्रशासन और बेहतर अनुपालन की वजह से अगले साल हमारे कर संग्रह में वृद्धि होगी।"उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले दो साल में राज्य में दो अंकों की विकास दर का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने विकास की गति तेज करने, दुर्गम क्षेत्रों में सुधार के द्वारा समृद्धि की तरफ व्यापक कदमों और असंतुलन में सुधार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, "हम राज्य के सभी हिस्सों तक पहुंचने के लिए विकास चाहते हैं। हम पहले की सरकारों की तुलना में एकतरफा विकास नहीं चाहते।"बजट में 16,423.58 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा और 9,557.52 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा दिखाया गया। सरकारी कर्मचारियों के वेतन पर 17,060.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पेंशन के लिए 5,900 करोड़ रुपये और ब्याज भुगतान के लिए 8,563.75 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। अभिमन्यु ने कहा, "सामाजिक क्षेत्र, पूंजीगत व्यय और बुनियादी ढांचागत विकास पर जोर देने के साथ बजट में कौशल विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक समूहों व क्षेत्रों में असमानता समाप्त करने को प्राथमिकता दी गई है।"अभिमन्यु ने सामाजिक कल्याण, कृषि, सहकारिता, बिजली, सड़क, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए आवंटित राशि में वृद्धि की है। वित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र को 17,331.08 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें आर्थिक बुनियादी क्षेत्र की योजना निर्धारण के लिए 5,793.65 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

 

Tags: Captain Abhimanyu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD