होली उत्सव पर दंगलों का शुभारंभः बृज बिहारी बुटेल
Web Admin
5 Dariya News
पालमपुर , 04 Mar 2015
Last updated on: Mar 04, 2015, 00:00 IST
राज्य स्तरीय चार दिवसीय पालमपुर होली मेले के दौरान आयोजित किये जाने वाले महादंगल का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने आज पालमपुर में आखाडे़ की विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसकी अगुवाई भी विधान सभा अध्यक्ष ने की। शोभायात्रा में पारम्परिक पगड़ियों से सुसजित स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव की अपनी एक विशेष पहचान है । इसमें आयोजित किये जाने वाले दंगल प्रतियोगिताओं से इस उत्सव की ख्याति अन्य राज्यों में भी बढ़ी है। इस उत्सव में प्रदेश की सांस्क्त के साक्षात दर्शन करने को मिलते है।उत्सव के दौरान सायं के समय निकलने वाली स्थानीय देवी-देवाताओं की संस्कृति से ओत-प्रोत झांकियां स्थानीय लोगों तथा बाहर से आये पर्यटकों का विशेष आकर्षण होती है। उन्होंने कहा कि इन झांकियां से लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी है जिनके दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते है।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उत्सव का इतिहास स्थानीय कालीबाड़ी माता मंदिर से जुड़ा है। इस मंदिर से लोगों की आस्था है कि इस पर्व के आयोजन से यहां किसी भी प्रकार की महामारी एवं प्रकोप का भय नहीं रहता है। उन्होंने लोगों को उत्सव बधाई देते हुये कहा कि रंगों का यह त्यौहार प्रत्येक नागरिक के जीवन खुशियां लेकर आये। उन्होंने सभी से इस रंगों के त्यौहार को भाईचारे एवं प्रेम से शान्तिपूर्वक मनाने का आहवान् किया। बुटेल ने उत्सव के आयोजकों को इसके सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमंडलाधिाकारी नागरिक एवं मेला अध्यक्ष भूपेन्द्र अत्री, नगरपरिषद अध्यक्ष बलवंत सिंह ठाकुर, अशीष बुटेल, सुरेन्द्र सूद, डॉ महेन्द्र, रोशन लाल चौधरी, त्रिलोक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।