Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री ने नरेन्‍द्र सिंह तोमर से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Feb 2015

Last updated on: Feb 06, 2015, 00:00 IST

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के. चन्‍द्रशेखर राव और केन्‍द्रीय श्रम और रोजगार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बंडारू दत्‍तात्रेय ने आज केन्‍द्रीय इस्‍पात और खान मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर से उद्योग भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान तेलंगाना के खम्‍माम जिले में स्थित बायाराम खानों के आस-पास निवेश और उद्योग की संभावना तलाशने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। राजनीतिक नेताओं को इसके बारे में अपनी ओर से पूरी सहायता का आश्वासन देते हुए श्री तोमर ने कहा कि तेलंगाना राज्‍य और वहां के लोगों के लिए जो कुछ किया जा सकता है, वह किया जाएगा। इस बैठक में इस्‍पात मंत्रालय में सचिव श्री राकेश सिंह, तेलंगाना के मुख्‍य सचिव श्री रा‍जीव शर्मा, तेलंगाना के वरिष्‍ठ राजनीतिज्ञों और अधिकारियों तथा इस्‍पात मंत्रालय तथा संबन्धित सार्वजनिक उद्यमों के अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया। 

तेलंगाना के कुछ उपद्रवग्रस्‍त हिस्‍से की चर्चा करते हुए श्री के. चन्‍द्रशेखर राव ने प्रभावित क्षेत्रों में एक इस्‍पात उद्योग स्‍थापित करने में केन्‍द्र सरकार से सहायता की मांग की। श्री राकेश सिंह ने बताया कि इस विषय पर भारतीय इस्‍पात प्रा‍धिकरण लिमिटेड (सेल) की ओर से एक व्‍यवहार्यता अध्‍ययन किया गया है। एक बड़े उद्योग की योजना के बारे में अनेक प्रणालियों पर चर्चा की गई कि ये उद्योग खनन अथवा इस्‍पात बनाने अथवा पेलेट बनाने अथवा इन सबको एक साथ मिलाकर संचालित किया जाए। श्री सिंह ने बताया कि राज्‍य और केन्‍द्र, दोनों सरकारों को आगे आकर परियोजना की वाणिज्यिक व्‍यवहार्यता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्‍होंने बताया कि वर्ष 2025 तक 30 करोड़ टन इस्‍पात उत्‍पादन के लक्ष्‍य तक पहुंचने के लिए हमें पर्याप्‍त ग्रीन फील्‍ड क्षमताएं तैयार करनी चाहिए। उन्‍होंने यह सुझाव भी दिया कि इस परियोजना के लिए विशेष पहल की जानी चाहिए जैसा कि झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ राज्‍यों में की गई है। 

 

Tags: Narendra Singh Tomar , K. Chandrasekhara Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD