Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 18 हज़ार करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट पंजाब के लिये घोषित

वर्ष के अंत तक कार्य आरंभ करवा दिये जायेंगे-गडकरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बठिंडा , 22 Jan 2015

Last updated on: Jan 22, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क यातायात, राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने आज पंजाब के सड़कीय आधारभूत ढांचे को और मज़बूत करते हुये 18000 करोड़ रुपये के 800 कि.मी सड़कें राज्य में बनाने का एलान किया है। यह एलान उन्होंने आज बठिंडा -चंडीगढ़ मार्ग को चौ-मार्गी करते हुये 7 प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखने के दौरान किया। इस अवसर पर उन्होंने भारी जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की सभी मांगे मानते हुये राज्य में 18000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट इस वर्ष के दौरान आरंभ कर दिये जायेंगे। आज  घोषित किये गये प्रोजेक्टों में 400 कि.मी के नये राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण भी शामिल है। गडकरी ने कहा कि केंद्र द्वारा देश की 101 नदियों और दरियाओं में जल परिवहन चलाया जायेगा जिसमें पंजाब के सतलुज और ब्यास नदी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चीन में 44 प्रतिशत यातायात नहरी के  दरियाई पानी द्वारा चलता है, जबकि भारत में यह संख्या केवल 3.3 प्रतिशत है। उनहोंने कहा कि देश में जल परिवहन को बढ़ाने से कम प्रदूषण और कम खर्चे पर सफर हो सकता है। उन्होंने कहा कि अमृतसर-बठिंडा 3800 करोड़ रुपये, जालंधर-मोगा 1500 करोड़ रुपये, मोगा - बरनाला 500 करोड़ रुपये, जालंधर -होशियारपुर (हिमाचल सीमा तक), 1000 करोड़ रुपये खरड़-कुराली 300 करोड़ रुपये, रोपड़ -फगवाड़ा 1000 करोड़ रुपये, लादोवाल -लुधियाना 315 करोड़ रुपये, अमृतसर -बाघा बार्डर तक 255 करोड़ रुपये और समराला चौंक से लुधियाना एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जायेंगी। 

इससे पूर्व पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने संबोधित करते हुये कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में 5 नये रेलवे ओवर ब्रिज बनाये जा रहें हैं, जिनमें बठिंडा-कोटकपूरा, फरीदकोट में तलवंडी रोड़, बठिंडा-डबवाली रोड, बरनाला के समीप बाजाखाना रोड और अमृतसर -तरनतारन रोड के आर औ बी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग विकास कार्यो को प्राथमिकता देते हैं, जिसका सबूत यहां भारी जनसमूह से मिलता है। परंतु दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा अमृतसर में रखी ललकार रैली रद्द करना, इस बात का संकेत है कि वह बारिश को बहाना बना रहें हैं। 

बादल ने कहा कि आने वाली बैसाखी के पवित्र दिवस पर श्री नितिन गडकरी द्वारा पंजाब के विकास के लिये और भी बड़े प्रोजेक्ट लाये जायेंगे। आज घोषित किये गये नये राष्ट्रीय मार्ग संबंधी उन्होंने कहा कि तख्त श्री दमदमा साहिब को राष्ट्रीय मार्ग से जोड़ा जायेगा जिस तहत 155 कि.मी सड़क मुद्दकी से तख्त श्री दमदमा साहिब बनाई जायेगी। इनमें चंडीगढ़-लुधियाना के चौ मार्गीय प्रोजेक्ट और बठिंडा से अमृतसर चौ-मार्गीय करना शामिल है। उनहोंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंजाब के सभी खालो को पक्का  करने के लिये 900 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट भी आरंभ किये जा रहें हैं। केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने संबोधित करते हुये कहा कि पंजाब में हो रहे विकास से साबित होता है कि शिरोमणि अकाली दल -भाजपा का गठजोड़ अधिक मज़बूत होता जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान श्री कमल शर्मा, राज्य सभा सदस्य श्री बलविंदर सिंह भूंदड़, लोक निर्माण मंत्री श्री जनमेजा सिंह सेखों और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री श्री सिकंदर सिंह मलूका ने भी संबोधित किया। गड़करी द्वारा आज बहु-करोड़ीय प्रोजेक्ट के रखे नींव पत्थर में 7 हाई-वे प्रोजेक्ट शामिल हैं जिनमें पटियाला बाई-पास चौ-मार्गी (279.68 करोड़) संगरूर से धनौला बाईपास (319.80 करोड़), पटियाला से संगरूर चौ मार्गीय (486.75 करोड़), संगरूर से तपा चौ मार्गीय (483.38 करोड़), तपा से बठिंडा चौ मार्गीय (620.28 करोड़), संगरूर से दोगाल कलां चौ मार्गीय (546.43 करोड़) और दौगाल कलां से पंजाब -हरियाणा बार्डर तक चौ मार्गी (605.35 करोड़) शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव श्री सरूप चंद सिंगला और श्री बलबीर सिंह घुन्नस, क्षेत्र विधायक श्री जीत महिंद्र सिंह सिद्धू और प्रमुख नेता और उच्च अधिकारी उपस्थित थे। 

 

 

 

 

Tags: NITISH GADKARI , SUKHBIR , SUKHBIR SINGH BADAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD