Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

हिमाचल : मंदिर में 1500 किलोग्राम मक्खन की मूर्ति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) , 14 Jan 2015

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर एक मंदिर में मक्खन से बनी मूर्ति हजारों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि बारिश के बीच बुधवार को प्रसिद्ध ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा करने और 15 कुंटल मक्खन से बनी मूर्ति की एक झलक पाने के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के अधिकारी पवन बडयाल ने आईएएनएस को बताया कि इस मूर्ति को 14 पुजारियों ने तैयार किया है। यह मूर्ति 20 जनवरी तक देवी के आसन पर आसीन रहेगी। मकर संक्रांति के अवसर पर स्थापित इस मूर्ति को घी से तैयार किया गया है। यह घी मंदिर में श्रद्धलुओं ने दान दिया था। पुजारियों ने मूर्ति को पवित्र जल से 108 बार शुद्ध किया। 

इस मंदिर में मकर संक्रांति का सात दिन का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब असुरों से युद्ध करते हुए देवी घायल हो गई थीं तो उनके घाव भरने के लिए मकर संक्रांति पर भगवान ने घी का प्रयोग किया था। मक्खन की मूर्ति को हटाने का काम 20 जनवरी से शुरू होगी और फिर उसे श्रद्धालुओं के बीच बांट दिया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इससे पुराने त्वचा रोग और जोड़ों के दर्द ठीक हो जाते हैं। उत्तर भारत के व्यस्ततम मंदिरों में से एक ब्रजेश्वरी मंदिर में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। 

 

 

Tags: KHAS KHABAR , DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD