Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्यमंत्री की तरफ से उपायुक्त ने किया विंटर कार्निवाल का उदघाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 02 Jan 2015

Last updated on: Jan 02, 2015, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्तरीय शरदोत्सव मनाली-2015 का उदघाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तरफ से उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका उदघाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करना था, लेकिन खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और वह मनाली नहीं पहुंच पाए। कंवर ने बताया कि दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री मनाली नहीं पहुंच सके और मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से शरदोत्सव का उदघाटन किया।

उदघाटन अवसर पर मनुरंगशाला में बड़ी संख्या में उमड़े स्थानीय लोगों व पर्यटकों को मुख्यमंत्री की ओर से शरदोत्सव की बधाई देते हुए राकेश कंवर ने कहा कि यह उत्सव जहां कुल्लू-मनाली के पर्यटन उद्योग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, वहीं इसके माध्यम से कुल्लू घाटी की समृद्ध लोेक संस्कृति का भी प्रचार होता है। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष इस शरदोत्सव की तिथि स्थायी रूप से दो से पांच जनवरी निर्धारित की थी और इस बार आयोजन समिति ने इसे व्यापक स्वरूप प्रदान करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि निःसंदेह कुल्लू-मनाली के पर्यटन उद्योग के लिए यह उत्सव एक मील का पत्थर साबित होगा। 

इससे पहले मनाली नगर परिषद अध्यक्ष रूप चंद नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मनाली के एसडीएम एवं आयोजन समिति के उपाध्यक्ष विनय धीमान ने सभी प्रतिभागियों व आयोजन में सहयोग करने वाले विभागों व संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उदघाटन समारोह में कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, एसपी सुरेंद्र वर्मा, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप ठाकुर, मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, नप उपाध्यक्ष चमन कपूर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

 

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD