Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भोपाल में 'पीके' के खिलाफ प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

भोपाल , 29 Dec 2014

Last updated on: Dec 29, 2014, 00:00 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' में हिंदू देवताओं का अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए ज्योति सिनेमाघर के सामने प्रदर्शन किया। बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने कहा कि फिल्म 'पीके' को दिखाए जाने पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। बजरंग दल जल्द ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कर फिल्म के खिलाफ विरोध दर्ज कराएगा। 'पीके' के संवादों का शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती व योगगुरु बाबा रामदेव सहित कई धर्म गुरुओं ने विरोध दर्ज किया है। 

इसके बाद देश के कई हिस्सों में इस फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के क्रम में सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल के ज्योति सिनेमाघर के सामने प्रदर्शन किया और आमिर खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने परिसर के बाहर लगे पोस्टर भी फाड़ डाले। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश भी की, मगर वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने इन कार्यकर्ताओं को रोक दिया। 

 

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD