Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

शिमला से भी ठंडा रहा अमृतसर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 29 Dec 2014

Last updated on: Dec 29, 2014, 00:00 IST

शिमला तथा उसके आसपास के इलाकों का तापमान सोमवार को पड़ोसी मैदानी इलाकों की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया। शिमला तथा चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसी क्षेत्र में पंजाब का अमृतसर शून्य डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं हरियाणा का करनाल 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शिमला से भी ठंडा रहा, जबकि हिसार में रात का तापमान शिमला के ही बराबर 3.1 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। शिमला मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा कि शुष्क मौसम तथा दिन में धूप खिली होने के कारण शिमला तथा इसके आसपास के इलाकों की रात अपेक्षाकृत आरामदेह रही। 

उन्होंने कहा, "मैदानी इलाकों की अपेक्षा ज्यादा धूप होने के कारण अधिकांश हिल स्टेशन का मौसम खुशगवार रहा।"हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थलों कसौली, कुफरी, धर्मशाला व मनाली का मौसम भी धूप के कारण खुशगवार रहा। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों का तापमान सीजन के औसत से 2-8 डिग्री कम दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम की यह स्थिति तीन जनवरी तक जारी रहेगी। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD