उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिवंगत किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 112वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि चौधरी चरण सिंह लोकप्रिय नेता थे और किसानों के लिए उनका संघर्ष बेमिसाल था। वह जनता और विशेषकर किसानों के हित के लिए सदैव प्रयासरत रहे। नाइक ने कहा, "चौधरी साहब से मेरा पुराना परिचय था और मुझे उनके साथ काम करने का भी सौभाग्य मिला था।"श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के अलावा उनके कैबिनेट के कई सदस्यों सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।