Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

एक लाख नवयुवकों को निपुण बनाने का लक्ष्य-मदन मोहन मित्तल

हुनर विकास व व्यवसायिक प्रशिक्षण को मिलेगा प्रोत्साहन

मदन मोहन मित्तल
मदन मोहन मित्तल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 09 Nov 2014

Last updated on: Nov 09, 2014, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने प्रति वर्ष एक लाख नवयुवकों को निपुण बनाने के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण देने हेतू एक बड़ा प्रोत्साहन किया है ताकि मोैजूदा व आने वाले समय में नई तकनीक के उद्योगों के लिए आवश्यक व्यवसायिक व हुनरमंद कर्मचारी मिल सकें।पंजाब के तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मदन मोहन मित्तल ने आज यहां कहा कि तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राज्य में व्यवसायिक प्रशिक्षण व हुनर के विकास के लिए अहम कदम उठाए हैं ताकि राज्य के विद्यार्थी ऐसे तकनीकी युग में ताजा तकनीकी हुनरमंदी हासिल करने की दौड़ में पिछड़ न जाएं।उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के आठ इंजीनियरिंग कालेजों में तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम को चालू कर दिया गया है ताकि शिक्षा के स्तर में सुधार हो सकें और विद्यार्थी तकनीकी जानकारी से लबरेज हो सकें। इस कार्य पर 83.90 करोड़  रूपये का खर्च आया है। 

मित्तल ने यह भी जानकारी दी कि टोयोटा मोटर्ज़ लिम. के सहयोग से आईटीआई लुधियाना और आईटीआई लालड़ू में बॉडीउ पर पेंट का प्रशिक्षण देने के लिए संस्था स्थापित की गई है। इस अद्भुत उद्यम के शानदार परिणाम निकले हें और इन संस्थाओं में कोर्स पास करके निकलने वाले विद्यार्थि बेहतर नौकरियां प्राप्त करने में सौ प्रतिशत सफल हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि राज्य में दो बहु विषय वाली अकादमियों की स्थापना की गई है और मानसा, होशियारपुर, खूनीमाजरा, बटाला और कपूरथला में पांच संस्थाओं को पंजाब इंन्स्टीच्यूट ऑफ टैक्रोलोजी का नाम दे दिया गया है। इस पर 91.77 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं।प्रवक्ता अनुसार जालन्धर व बठिंडा में दो कम्यूनिटी कालेज भी स्थापित किये गये हैं। जिस में हैकने कम्यूनिटी कालेज, लंडन ने विशेष सहयोग किया है। आईटीआई संस्थाओं में दाखिले के लिए ऑन लाईन दाखला सिस्टम भी शुरू किया गया है और इस बावत  नाम की एक बैवसाईट भी शुरू की गई है। उनके द्वारा दी जानकारी अनुसार आदमपुर (जालन्धर,) मलोद (लुधियाना), नियारी (गुरदासपुर), मानणपुर सरीफ (मोहाली) और सिंहपुरा  (रूपनगर) में पांच आईटीआईज़ संस्थाएं स्थापित की जा रही हैं। पिछड़ी श्रेणी व अन्य पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना सम्बन्धी जानकारी देेते हुए श्री मित्तल ने बताया कि वर्ष 2014-15 में 14241 विद्यार्थी इसके लाभपात्री बनेंगें और इस सैशन में लगभग 75000 विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग कालेजोंं व पोलटैक्रीकल संस्थाओं में तकनीकी शिक्षा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केन्द्र सरकार की सहायता से मोहाली में लड़कियों के लिए एक विशेष व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान और शिक्षार्थी प्रशिक्षण हेतू एक क्षेत्रीय डायरैक्टोरेट की स्थापना भी की जा रही है ताकि महिलाएं भी तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में किसी से पीछे न रह सकें। 

 

 

Tags: MADAN MOHAN MITTAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD