Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओमान सलतनत के वाणिज्य मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 28 Oct 2014

Last updated on: Oct 28, 2014, 00:00 IST

ओमान सलतनत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री महामहिम डॉ. अली बिन मसौद अल सुनैदी ने कल (अक्टूबर 27, 2014) को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ओमान का साथ भारत के संबंध ऐतिहासिक तथा सभ्यता संपर्को की मजबूत बुनियाद पर बना है। हाल के समय में दोनों देशों के संबंधों में आई मजबूती के संदर्भ में भारत ओमान के साथ रणनीतिक साझेदारी की सहराना करता है। भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंध 2012-13 के 4.6 बिलियन डॉलर की तुलना में 2013-14 में 5.77 बिलियन डॉलर बढा है। लेकिन क्षमता की दृष्टि से व्यापार अभी भी कम है और दोनों पक्षों को इसे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगाढ़ता के उंचे स्तर तक ले जाने की जरूरत हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को इस बात की खुशी है कि चार वर्षो के अंतराल के बाद भारत ओमान संयुक्त आयोग की बैठक हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक में लाभकारी विचार-विमर्श होगा और इससे भारत तथा ओमान के बीच आर्थिक और व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। 

मेक इन इंडिया अभियान की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने ओमान की सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की कम्पनियों को भारतीय आधारभूत संरचना तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ने पाईरेसी विरोधी कार्रवाइयों में समर्थन के लिए ओमान के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत महामहिम ओमान के सुलतान की भारत यात्रा के प्रति आशान्वित है। ओमान के वाणिज्य और उद्योग मंत्री डॉ. सुनैदी ने कहा कि भारत जैसी मित्र ने ओमान की अर्थव्यस्था को ईंधन दिया है और उसके विकास में सहायता की है। उन्होंने ओमान की अर्थव्यस्था में योगदान करने वाले भारतीय समुदाय और भारतीय पेशेवर लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों को फिर से जुड़ने की आवश्यकता है। 

 

 

Tags: parnab mukharji , pranab mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD