Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

वाड्रा भूमि घोटालों की जांच से क्यों भाग रही है भाजपा सरकार: दुष्यंत चौटाला

वाड्रा भूमि घोटालों की जांच से क्यों भाग रही है भाजपा सरकार: दुष्यंत चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

उचाना , 10 Oct 2014

Last updated on: Oct 10, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां किसानों की दुश्मन हैं। कांग्रेस ने अपने दस साल के राज में किसान को बर्बाद कर दिया वहीं चार माह की भाजपा सरकार ने भी किसानों को खून के आंसू ला दिये। इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों के सुख-दुख को न केवल समझती है बल्कि उनका समाधान भी करती है। भाजपा सरकार के शासन में जीरी का भाव 1500 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गया है जिस कारण किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ नुकसान हो गया है। भाजपा ने ऐसे हालात पैदा कर दिये हैं कि किसान की जीरी तो ब्याज चुकाने में ही चली गई है। सरकार आने से पहले भाजपा नेता अपने लच्छेदार भाषणों में कहते थे कि किसानों की जमीन छीनने वाली कांग्रेस व राबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे लेकिन सरकार को तो चार महीने हो गए जांच करना तो दूर जांच के लिए टीम तक नहीं बनाई। सांसद चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने तो किसानों की जमीन छीन ली और जो थोड़ी बहुत जमीन किसानों के पास बची उस पर मोदी सरकार ने फसल के भाव कम कर किसानों को सडक़ पर ला दिया है। यह बात उचाना विधानसभा से इनेलो प्रत्याशी एवं सांसद दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को उचाना हलके के गांव जीवनपुर, दिल्लूवाला, गोइया तथा नगूरा सहित कई गांवों में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा के राज में कपास के भाव भी काफी गिर गए हैं क्योंकि भाजपा भी कांग्रेस की तरह पूंजीपतियों की पार्टी  है और उसे किसान की फसल के भाव से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले देश व प्रदेश के किसानों से वायदा किया था कि सत्ता में आने के बाद स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने की सोची तक नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आते ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि चार माह में ही हरियाणा की जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है तथा विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

इनेलो सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि इनेलो शासन में सरकार आपके द्वार आकर काम करती थी। इसी तरह अगर जनता ने मौका दिया तो सरकार आपके द्वार आकर आपकी समस्याओं का समाधान करेगी। सांसद चौटाला ने कहा कि लच्छेदार भाषण देने से हरियाणा की जनता को नहीं बहकाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कोई एक ऐसा काम गिनाए जो उन्होंने हरियाणा के हितों के लिये किया हो। प्रधानमंत्री को गुजरात के लोग तो दिखाई दे देते हैं लेकिन दिल्ली के साथ सटे हरियाणा के लोग उन्हें दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब अपना पराया जान चुकी है और इनेलो के पक्ष में भारी मतदान कर कांग्रेस व मोदी को किसान विरोधी नीतियों के कारण खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अबकी बार इनेलो की सरकार बनने पर किसानों को ट्यूबवैल के कनेक्शन मुफ्त दिए जाएंगे ताकि किसानों की फसल सिंचाई के अभाव में बर्बाद न हो।

 

 

Tags: dushyant chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD