Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल सी जी सी झंजेडी कैंपस में स्मार्ट जीवन और सफलता की रणनीतियों पर एक गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन बेला फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की स्वर्ण मंदिर यात्रा अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम, हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम, हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 05 Oct 2014

दक्षिण कोरिया के शहर इंचियोन में आयोजित 17वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पुरुष हॉकी टीम रविवार सुबह स्वदेश लौट आई। हवाई अड्डे पर हॉकी प्रशंसकों और हॉकी इंडिया (एचआई) के अधिकारियों ने टीम का जोरदार स्वागत किया। भारत ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हराकर 16 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता। साथ ही भारत ने रियो डी जेनेरियो में 2016 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में खेलने की योग्यता हासिल की। भारत ने एशियाई खेलों में पाकिस्तान पर 48 साल बाद जीत हासिल की। हवाई अड्डे पर एचआई की अध्यक्ष मरियम्मा कोशे, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद, संयुक्त सचिव सुदर्शन पाठक और तपन कुमार दास, सीईओ एलेना नॉर्मन तथा एचआई के कई अधिकारियों ने खिलाड़ियों और सहयोगी दल का स्वागत किया।

फाइनल के हीरो गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इस अवसर पर कहा, "हम पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का दबाव नहीं था क्योंकि हम जानते थे कि हम ही फाइनल जीत रहे हैं। पहले क्वार्टर में गोल करके जब पाकिस्तान ने बढ़त बना ली थी तब भी भी हम अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे क्योंकि हम जानते थे कि बराबरी करने और आगे निकलने के लिए अभी तीन क्वार्टर का खेल बाकी है।"कप्तान सरदार सिंह ने कहा कि उन्हें अपने साथियों पर गर्व है और सबने जितनी मेहनत की है, उसका फल उन्हें मिला है। सरदार ने कहा, "हमने इस स्वर्ण के लिए काफी मेहनत की थी। मुझे अपने साथियों पर गर्व है। हम आने वाले समय में लगातार सुधार करते रहेंगे और इस बार की तरह हमेशा आक्रामक हॉकी खेलने का प्रयास करेंगे।"

 

 

Tags: asian games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD