Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

विधायक कर्ण सिंह के प्रयासों से एनएचपीसी ने मानी प्रभावितों की मांगें

पार्वती प्रोजेक्ट में कई दिनों से चल रही हड़ताल खत्म, मंगलवार से शुरू होगा कार्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 13 May 2013

Last updated on: May 13, 2013, 00:00 IST

एनएचपीसी के तहत पार्वती परियोजना में रोजगार को लेकर पिछले कई दिनों से जारी स्थानीय लोगों की हड़ताल सोमवार को विधायक कर्ण सिंह के हस्तक्षेप से समाप्त हो गई। सोमवार को बिहाली स्थित एनएचपीसी कार्यालय में कर्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में एनएचपीसी प्रबंधन ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग स्वीकार कर ली।बैठक में विधायक कर्ण सिंह के निर्देशानुसार एनएचपीसी प्रबंधन ने 18 भूमिहीनों को रोजगार देने के लिए अपनी हामी भर दी। एनएचपीसी अधिकारियों ने कहा कि परियोजना से प्रभावित शेष परिवारों को भी दूसरे चरण में रोजगार दे दिया जाएगा। बैठक के दौरान आंदोलनकारी स्थानीय लोगों की ओर से अनंत राम ने पक्ष रखा। इसके साथ ही पार्वती परियोजना में पिछले कई दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो गई। अब मंगलवार से परियोजना का कार्य आरंभ हो जाएगा। 

विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि परियोजना से प्रभावित सभी परिवारों के हितों की रक्षा की जाएगी और वह इस बारे में एनएचपीसी प्रबंधन को कड़े निर्देश दे रहे हैं। कर्ण सिंह ने बताया कि प्रभावितों की समस्याओं व उनके हितों की रक्षा के लिए वह भविष्य में भी पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते रहेंगे। बैठक में बंजार के एसडीएम वीरेंद्र शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

 

Tags: karan singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD