Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से हुई त्रासदी के लिए राहत शिविर लगाया गया

जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से हुई त्रासदी के लिए राहत शिविर लगाया गया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 14 Sep 2014

Last updated on: Sep 14, 2014, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ माईक्रो एंड स्माल प्रकोष्ठ द्वारा जम्मू-कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा से हुई त्रासदी के लिए राहत शिविर औद्योगिक क्षेत्र, फेस-२, शिव मंदिर के सामने लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष निगम, सलाहकार दीपक शर्मा व अभि भसीन ने की। इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित थे। चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल यूथ एसोसिएशन और चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल टेनेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने शिविर में अपना सहयोग दिया। प्रकोष्ठ कोर्डिनेटर गिरधारी लाल जिंदल, टेनेंट एसोसिएशन महासचिव बी.एस. सैनी, इंडस्ट्रीयल प्रकोष्ठ हरिन्द्र सलैज, बी.डी. मोंगिया, संजीव सागर भी इस मौके पर उपस्थित थे।

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने ज6मू-कश्मीर के लोगों के प्रति दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में समूचे देश के लोगों को आगे आना चाहिए और पीडि़त लोगों के लिए स्वैच्छा से सहायता करनी चाहिए। वहीं उन्होंने प्रकोष्ठ और एसोसिएशन के सदस्यों की सराहना की कि शिविर लगाकर पीडि़त लोगों के लिए सामाग्री एकत्रित करने का नेक कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे नेक कार्यों के लिए हमेश बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए। हमारे द्वारा छोटी से छोटी सहायता भी उन पीडि़त लोगों के लिए बहुत बड़ी है। जब-जब देश में ऐसी कोई भी समस्या आई है तब-तब देशवासियों ने मिलकर उस समस्या का सामना किया है। आज ज6मू-कश्मीर जिसे हिन्दुस्तान का स्वर्ग भी कहा जाता है वहां के लोगों के ऊपर विपदा की घड़ी आन पड़ी है हमें उनकी खुले दिल से सहायता करना चाहिए।

शिविर की जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के सलाहकार दीपक शर्मा ने बताया कि ज6मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा से पीडि़त लोगों की सहायता के लिए चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल टेनेंट एसोसिएशन द्वारा १५० कंबल, ५०० पैकेट बिस्कुट और ५०० किलो दाल व चावल दान किए गए। चंडीगढ़ इंडस्ट्रीयल यूथ एसोसिएशन द्वारा ३०० कंबल, १००० पैकेट बिस्कुट और १००० हजार किलो चावल दिए गए। इसके अलावा चंडीगढ़ के उद्योगपतियों की तरफ से १००० किलो चावल, १५०० पैकेट बिस्कुट, २५० कंबल, दाल, चावल इत्यादि सामाग्री राहत पीडि़तों के लिए दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमें उद्योगपतियों का सहयोग मिल रहा है इसको देखते हुए यह शिविर अगले २-३ दिन और लगाया जाएगा ताकि जो लोग अपना सहयोग देना चाहते हैं वह इस शिविर में दे सकते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा सामाग्री पीडि़त लोगों के लिए जम्मू-कश्मीर ट्रक द्वारा भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि यह सारी सामाग्री मंगलवार सुबह ट्रक में लाद कर ज6मू-कश्मीर के लिए रवाना कर दिया जाएगा ताकि समय रहते पीडि़त लोगों के पास पहुंचाया जा सके।इस अवसर पर प्रकोष्ठ सह-संयोजक रितेश अरोड़ा व बी.एस. सैनी, प्रैस सचिव दीप सिंह, चंडीगढ़ शेड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरपाल सिंह, जरनैल सिंह, प्रमोद, बंटी, आकाशवीर, मनीष कुमार, जसपाल, शिव जैन, अजैब सिंह, डॉ. एस.एस. तिवारी, हर्ष अबरोल, हरसीमरन, दीपक अरोड़ा, मन्नू बोहरा, अभय गुप्ता, नीरज अरोड़ा, हरीश कुमार, चरणजीत सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।जो लोग शिविर में बाढ़ पीडि़तों के लिए स्वेच्छा से अपना योगदान देना चाहते हैं वे दीपक शर्मा ९८१४१७८७०४ से स6पर्क कर सकते हैं।

 

Tags: sanjay tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD